Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

पटना:बिहार में 6 दिसंबर को पटना स्थित बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के कार्यालय के बाहर 70वीं बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा।

तेजस्वी यादव, जो संवाद यात्रा पर थे, आज पटना से कोलकाता रवाना हुए। जाने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश को होश नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है। राज्य की स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।”

उन्होंने आगे कहा, “रिटायरमेंट की उम्र में मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करवा रहे हैं। यह सरकार अब ‘लाठी-डंडे वाली सरकार’ बन चुकी है। बिहार में अफसरशाही चरम पर है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण लाखों अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पाए। इसमें छात्रों का दोष नहीं है, लेकिन सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।”

तेजस्वी ने मांग की कि सरकार दोबारा सर्वर खोलकर अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का मौका दे। उन्होंने सवाल उठाया, “आयोग ने नॉर्मलाइजेशन को लेकर पहले ही स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की? जब 10 दिनों से अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे, तो सरकार ने ध्यान क्यों नहीं दिया? अब लाठीचार्ज के बाद सफाई दी जा रही है।”

जब सत्ता पक्ष द्वारा उन्हें आंदोलन को भड़काने का आरोप लगाया गया, तो तेजस्वी ने कहा, “हम सिर्फ जनता और युवाओं के सवाल उठा रहे हैं। सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है।”

Mohammad Zubair Gets Bail: मोहम्मद ज़ुबैर को बड़ी राहत, SC ने यूपी में दर्ज केस दिल्ली ट्रांसफर किए,रिहाई के आदेश

प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी बने एम एम कॉलेज बिक्रम के प्रिंसिपल

तेजप्रताप यादव की हरकत,राजद की मजबूरी,लालू राबड़ी और तेजस्वी यादव के गले की हड्डी,पढ़िए पूरा विश्लेषण

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला दस दिवसीय आयोजन सरस मेला 12 सितंबर से

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला के प्रति लोगों के रुझान में निरंतर वृद्धि,बना आकर्षण का केंद्र

Nationalist Bharat Bureau

INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज: पहली चरण की नामांकन प्रक्रिया के बीच सहयोगियों में बढ़ी नाराज़गी

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

मोमोज खाने से हुई 50 साल के व्यक्ति की मौत, AIIMS ने जारी की ये चेतावनी

अपने लहू से देश को सींचने वाले परिवार को देशद्रोही कहना असली देशद्रोह-डा0 अखिलेश सिंह

Leave a Comment