Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश ने केंद्र को घेरा:कहा जो देश की सेवा करना चाहेगा कभी अग्निवीर नहीं बनेगा

LUCKNOW:समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र द्वारा सेना में युवाओं की भर्ती योजना ‘अग्निवीर योजना’ की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा। अखिलेश ने यह बाते बुधवार को मैनपुरी में समाजवादी पार्टी कार्यालय में ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ को सम्बोधित करते हुए कही।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यादव ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने ‘अग्निवीर योजना’ को आड़े हाथो लेते हुए कहा, ‘जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा। फर्रुखाबाद में सेना भर्ती का आयोजन हुआ लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा।  मैनपुरी की जनता ने नेताजी को बहुत सम्मान दिया है।’

 

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से कहा, ‘अगर आप लोग अपने बूथ को मजबूत करेंगे, तो इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। आपके लोग हर जगह हैं। भूतपूर्व सैनिकों की बात पर जनता भरोसा करती है। सबसे ज्यादा सेवानिवृत्त फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा में हैं.’ उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश कर सकती है। ‘समाजवादी पार्टी पूरी मेहनत कर रही है, पूर्व सैनिक भी साथ दे देंगे तो पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता।’ यादव ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी फैसले का मन बनाया तो उन्हें कोई रोक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि नेताजी जब रक्षा मंत्री थे तो सियाचिन में गए, बताया गया कि वहां बहुत ठंड होती है, आप धोती कुर्ते में नहीं जा सकते, लेकिन किसी की परवाह किए बिना वे धोती कुर्ते में ही गए। उन्होंने कहा कि नेताजी रूस भी धोती कुर्ते में गए थे। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रोटोकॉल तोड़ कर नेताजी का स्वागत किया था।

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

लोजपा नेता नासिर अहमद उर्फ लाल ने किया एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक़ मिलने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

जनता दरबार में 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

सिंह गर्जना रैली को सफल बनाने के लिए ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद’ ने झोंकी ताक़त

Nationalist Bharat Bureau

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Comment