Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चार दशक से पक्के पुल की आस, जर्जर चचरी पुल पर जिंदगी की जंग

सहरसा के चंदे से बने जर्जर चचरी पुल पर चलते ग्रामीण।

Bihar News: सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत की स्थिति विकास के सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आती है। यहां के हजारों लोग आज भी बांस और बल्ली से बने जर्जर चचरी पुल के सहारे जीवन काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। 1984 में आई भीषण बाढ़ ने इस मार्ग को तबाह कर दिया था, जिसके बाद से आज तक पक्का पुल निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। यह रास्ता सहरसा और सुपौल जिलों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह चचरी पुल किसी सरकारी योजना के तहत नहीं, बल्कि चंदा और श्रमदान से बनाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, मौजूदा आरजेडी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण, जब 2014 में BDO थे, उसी दौरान ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने सामूहिक सहयोग से यह पुल बनवाया था। पिछले कई वर्षों से लोग इसकी मरम्मत कर-करके किसी तरह आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीण आरोप लगाते हैं कि पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह के 10 साल के कार्यकाल में केवल आश्वासन मिले, काम नहीं हुआ।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यह जुगाड़ी पुल कई हादसों का गवाह बन चुका है। ग्रामीण बताते हैं कि अब तक 8 से 9 लोगों की मौत इस पुल से गिरकर हो चुकी है। बारिश और अंधेरे में यह पुल बेहद खतरनाक हो जाता है। महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजना भी जोखिम भरा है। अब सबकी नजर मौजूदा विधायक पर है कि क्या वे इस बार पक्का पुल बनवाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना गांव दिखाने पहुंचे CM नीतीश

संजय राउत का फडणवीस पर निशाना, कहा- जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

हर कोई Nitish Kumar नहीं बन सकता,महाराष्ट्र में BJP का होगा CM,शिंदे के लिए मुश्किल!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने लिखा विपक्षी दलों को पत्र, मतदाता सूची संशोधन अभियान के खिलाफ एकजुट होने की अपील

नीतीश सरकार ने 1.56 करोड़ महिलाओं को दिया 10–10 हजार, 2 लाख रुपये तक मदद का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बिजली संकट जल्दी ही खत्म हो जाएगा।एनटीपीसी को कोयला आपूर्ति का टेंडर राष्ट्र स्वामी गौतम अडानी जी को मिल गया है:काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी गायक रितेश पांडे जनसुराज से दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment