Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, सिविल सर्जन के छापे से मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार सरकार भले ही सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के दावे करती रहे, लेकिन जमीनी सच्चाई इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनियां अनुमंडल अस्पताल का है, जहां सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में अस्पताल की बदहाल स्थिति सामने आई। अस्पताल परिसर में दाखिल होते ही फैली गंदगी, अव्यवस्थित वार्ड और रिकॉर्ड देखकर अधिकारी नाराज हो गए।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। वार्डों में साफ-सफाई की गंभीर कमी, कर्मचारियों की लापरवाही और व्यवस्थाओं में खामियां उजागर हुईं। सिविल सर्जन ने मौके पर ही अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीजों और उनके परिजनों को गंदगी और अव्यवस्था के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गौरतलब है कि मोहनियां अनुमंडल अस्पताल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है, जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में गंभीर घायलों को इसी अस्पताल में लाया जाता है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं की यह हालत चिंता बढ़ाने वाली है। कैमूर की सिविल सर्जन डॉ. राजेश्वरी रजक ने बताया कि निरीक्षण में कई गंभीर खामियां मिली हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना होगा कि यह कार्रवाई सिर्फ चेतावनी तक सीमित रहती है या वास्तव में अस्पताल की तस्वीर बदलती है।

 

 

जहरीली शराब से 100 से ज्यादा मौतें के बिच CM नीतीश पटना की सड़कों पर मंत्रियों संग ठहाके लगाते दिखे , तेजस्वी ने किया हमला

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

प्रशांत किशोर:BPSC छात्रों को गए थे ‘रामायण’ सुनाने, शुरू हो गया ‘महाभारत’

Nationalist Bharat Bureau

यूपी STF का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश ने किया नमन

Nationalist Bharat Bureau

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

भारत को झटका! United World Wrestling ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment