Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Patna:बिहार विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव भगवान भोलेनाथ की शरण में जा रहे हैं। खबर के अनुसार, लालू परिवार पटना से उज्जैन के लिए रवाना हो चुका है। पटना एयरपोर्ट से उनका प्रस्थान हुआ है, और राजद के कुछ नेता भी उनके साथ जा रहे हैं। उज्जैन में पूजा-अर्चना के बाद, वे देर शाम मध्यप्रदेश से वापस पटना लौटेंगे।

लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ उज्जैन में भगवान भोलेनाथ की पूजा करेंगे। इस दौरान राजद के कई नेता भी उनके साथ होंगे। तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय से सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि हाल ही में बिहार विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें एनडीए ने सभी चार सीटों पर विजय हासिल की है। इसके विपरीत, राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह अपने गढ़ को बचाने में भी विफल रहा। बिहार के तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में अब भाजपा का कब्जा है। हार के बाद, तेजस्वी यादव आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले और माना जा रहा है कि वे अब आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। वे किसी भी प्रकार की गलती से बचने का प्रयास करेंगे।

उज्जैन जाने से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा, “कौन अलग है, सब एक ही हैं। देश एक है, राज्य एक है। बांटने और नफरत फैलाने का काम भाजपा करती है, ये सब लोग अब समझने लगे हैं।” तेजस्वी ने यह भी कहा कि भाजपा और उनके गठबंधन की सरकार 2024 में झारखंड में हारने वाली है और 2025 में बिहार में भी वे हारेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में उपचुनाव में एनडीए की जो जीत हुई है, वह उनकी आखिरी जीत होगी, इसके बाद वे फिर कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, 4–4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद के युवक की अरब में लगी 30 करोड़ की लॉटरी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Vidhansabha : मात्र 22 मिनट ही चला शीतकालीन सत्र का पहला दिन

Nationalist Bharat Bureau

Ramai Ram Death: पूर्व मंत्री रमई राम का निधन,राजनेताओं ने जताया शोक

ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाए तो जेल तय_सम्राट चौधरी

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई

लोकपाल ने 7 लग्ज़री BMW कारों के लिए जारी किया टेंडर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार,Jio ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, महंगे किए टैरिफ प्लान

हराम के पैसों से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है लालू राबड़ी का परिवार, संजय जायसवाल का वार

Nationalist Bharat Bureau

एक बार फिर पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, क्या आपको पता है कितनी टाइट सिक्योरिटी होती है

Leave a Comment