Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश कानून के अनुसार चलता है और जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके परिवार से जुड़े कई मामले पहले से सामने आ चुके हैं और अब उनके परिणाम भी भुगतने होंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि यह किसी राजनीतिक साजिश का मामला नहीं, बल्कि कानून के दायरे में आने वाले तथ्य हैं।

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के परिवार पर चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, जमीन घोटाला और नौकरी के बदले जमीन जैसे कई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप गिनाए। उन्होंने कहा कि जब-जब बिहार में उनका परिवार सत्ता में रहा, तब राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति बनी। तेजस्वी यादव के नाबालिग रहते दर्ज मामलों और भ्रूण हत्या से जुड़े बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार पर लगे आरोप सही हैं या नहीं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि जिन अवगुणों की आज चर्चा हो रही है, वे पहले से ही उनमें मौजूद हैं।

वहीं सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर नित्यानंद राय ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि कोई कानून तोड़ता है या किसी का मकान हड़पता है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी कोर्ट के वारंट के आधार पर हुई है, इसमें केंद्र या राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है और उनके आगमन से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी उत्साह का माहौल है।

 

 

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

भरूच में जहरीली गैस का रिसाव: रासायनिक संयंत्र में चार कर्मचारियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

महीने का 8 डॉलर दो ट्विटर का ब्लू टिक लो,अमीर ग़रीब का खेल नहीं चलेगा:एलन मस्क

पटना समेत बिहार,झारखंड,बंगाल में महसूस हुए भूकंप के झटके

द्रोपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

खेसारी लाल यादव के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस — बिहार चुनाव के बीच बढ़ी परेशानी

Nationalist Bharat Bureau

बेंगलुरु में छाया बिहार का रंग, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

RJD के बाद अब ओवैसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

जम्मू-कश्मीर पर भाजपा की नीति ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली नहीं : खरगे

Leave a Comment