Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार के नवादा में अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। जिले के दो अलग-अलग इलाकों में बदमाशों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पहला मामला बुंदेलखंड थाना क्षेत्र का है, जहां सीताराम साहू कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र के पास 10–12 अज्ञात बदमाशों ने छात्र शिवम कुमार पर अचानक हमला कर दिया। केशोरी गांव निवासी शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के अनुसार, वह परीक्षा केंद्र के पास खड़ा था, तभी बिना किसी वजह के बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास लोग मौजूद होने के बावजूद किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। परिजन उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए।

मारपीट की इस घटना के कारण शिवम परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि शिवम की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है, ऐसे में अचानक हुए हमले ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने इसे बच्चे के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ बताया है और आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस घटना ने न सिर्फ शिवम को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, बल्कि उसके शैक्षणिक भविष्य पर भी गंभीर असर डाला है।

वहीं दूसरा मामला रजौली थाना क्षेत्र का है, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे कुणाल कुमार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। यह घटना करीगांव के पास हुई, जब कुणाल सत्येंद्र हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र जा रहा था। करीब 20 बदमाशों ने उसे रोककर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुणाल ने बताया कि छह महीने पहले बदमाशों से उसकी कहासुनी हुई थी, आशंका है कि उसी पुरानी रंजिश में हमला किया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है और घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, PM मोदी ने किया अवलोकन

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में कांग्रेस जल्द करेगी 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी छात्रों की मुफ्त लड़ाई लड़ेंगे हाई कोर्ट के वकील

पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस: बाढ़ पीड़ितों की मदद पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया “मानवता पर प्रहार”

शिवसेना की बगावत,उद्धव ठाकरे और राजनीति, कठिन है डगर पनघट की

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

सोनाक्षी सिन्हा को पटना में घुसने नहीं देंगे,लगा पोस्टर,मचा बवाल

RBI ने लिया बड़ा फैसला: इस बैंक के लेन-देन पर रोक, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

cradmin

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

लालू यादव ने की गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग, राहुल गांधी का समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment