Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब म गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को इंटर परीक्षा देने जा रहे 10 छात्रों के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एमएमटीएम कॉलेज के पास चालक की लापरवाही के चलते स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब (डबरे) में जा गिरी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते राहत मिल गई।

स्कॉर्पियो को डबरे में गिरते देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। तत्काल इसकी सूचना विश्वविद्यालय थाना, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई। नगर निगम की जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को डबरे से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी पीछे करने के दौरान अनियंत्रित होकर पानी भरे गहरे डबरे में लुढ़क गई थी।

छात्र के परिजन कमलेश कुमार यादव ने बताया कि उनके दो बच्चे भी स्कॉर्पियो में सवार थे और ईश्वर की कृपा से सभी 10 परीक्षार्थी सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि केवटी प्रखंड के दुधिया गांव से बच्चे इंटर की परीक्षा देने एमएमटीएम कॉलेज आए थे। घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा देने अंदर जा चुके थे। स्थानीय वार्ड पार्षद मुकेश महासेठ ने बताया कि स्कॉर्पियो पूरी तरह डबरे में डूब गई थी, जिसे विश्वविद्यालय थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से बाहर निकाला गया। सभी परीक्षार्थी सुरक्षित रहे और उनकी परीक्षा भी नहीं छूटी।

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

I-PAC रेड केस: सुप्रीम कोर्ट में ED की दलीलें, तुषार मेहता का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

शादी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Nationalist Bharat Bureau

CM नीतीश का आदेश – वृद्धा पेंशन तय तारीख को खाते में जाए, देरी पर होगी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

गिरिराज सिंह ने फिर मुस्लिम महिलाओं को बनाया निशाना,मतदान के दौरान बुर्का हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

पुलिस मंथन 2025 की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

बीकेटीसी का बड़ा फैसला, मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

“जाति सिर्फ़ दो ही हैं- अमीर व गरीब!”ऐसा प्रवचन देने वाले महानुभाव भी हार कर जातिगत जनगणना पर सहमति जताने बैठे थे!

Leave a Comment