Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा बोलीं- उनके पास हर मुसीबत से बाहर आने की कला

नई दिल्ली:बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की AIIMS में जारी इलाज के दौरान तबीयत में सुधार हुआ है. इस बात की जानकारी उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने ट्वीट करके दी है।लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने ट्वीट कर लालू यादव की फोटो शेयर की हैं. इन तस्वीरों में लालू प्रसाद की तबीयत पहले से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है और वह एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं. मीसा भारती ने बताया कि लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, उनके पिता को हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला आती है।

मीसा भारती ने ट्वीट किया, आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला Lalu Prasad Yadav जी से बेहतर कौन जानता है! अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें।

सीढ़ियों से गिर गए थे लालू यादव
बताते चलें कि लालू यादव अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पटना में सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी. रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर आ गए थे लेकिन सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लालू को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

Kailash Gehlot: भाजपा में शामिल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

दिल्ली एयरपोर्ट(IGI AIRPORT) में निकली 1095 पदों पर नौकरी की वैकेंसी; 25,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Nationalist Bharat Bureau

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Nationalist Bharat Bureau

एमपी की SIR वोटर लिस्ट जारी, 42 लाख नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा उपचुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बढ़ाई रफ्तार — नवंबर में हो सकता है मतदान

नेहरू की नीति का खामियाजा भुगत रहा देश:गिरिराज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा

Leave a Comment