Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना पहुँचते ही गरजे आरसीपी सिंह,कहा:कार्यकर्ताओं से बात करके लूंगा कोई फ़ैसला

पटना:राज्यसभा की सदस्यता का अगला टर्म न मिलने से केंद्र की मोदी सरकार में इस्पात मंत्रालय से त्याग पत्र देने वाले जदयू नेता आरसीपी सिंह शुक्रवार को पटना पहुँचे।त्यागपत्र देने के बाद ये उनका पहला पटना आगमन हुआ है।इस मौके पर आरसीपी सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद पहली बार अपना मुंह खोला है. आरसीपी सिंह बिहार पहुंचे और पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा.उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपको पार्टी ने धोखा दिया, उसकी वजह से आपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया. इसपर पलटकर आरसीपी ने कहा कि मुझे क्या कोई धोखा देगा. मैंने अपनी ताकत से अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने साफ कहा कि मुझे पहचान का कोई संकट नही है. मेरे अंदर काफी आत्मविश्वास है।

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुझे अभी बहुत कुछ करना है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने परिश्रम से अपनी ताक़त से अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने गरजते हुए कहा कि मुझमें काफ़ी ऊर्जा और सकारात्मक सोच है. इसी वजह अपनी पहचान बनाई है।आरसीपी ने अलग  पार्टी बनाने के मसले पर दो टूक बोलते हुए कहा कि मैं सीधा आदमी हूं और सीधा चलता हूं, अब तो मैं ज़मीन पर आ गया हूं. अभी मैं अपने कार्यकर्ताओं से बात करूंगा, जानकारी लूंगा और उसके बाद फैसला लूंगा कि क्या करना है।

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

फिर गठबंधन में निकाय चुनाव लड़ेगी BJP-JJP, 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी जजपा

बेटी होतो रोहिणी आचार्य जैसी,पिता लालू यादव को देगी अपनी किडनी

राजनाथ सिंह का संकल्प: लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में तेज़ी से बढ़ेगा विकास अभियान

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

RAHUL GANDHI:राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की

बिजली संकट जल्दी ही खत्म हो जाएगा।एनटीपीसी को कोयला आपूर्ति का टेंडर राष्ट्र स्वामी गौतम अडानी जी को मिल गया है:काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुआलालंपुर दौरे पर जाएंगे, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

Nationalist Bharat Bureau

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment