Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पाँच दिवसीय बैंकिंग की माँग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

पाँच दिवसीय बैंकिंग कार्यदिवस को लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर सरकारी बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भोजपुर जिले के आरा शहर में हड़ताल का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा कतीरा के सामने बैंक कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों का कहना है कि देश के कई सरकारी और निजी क्षेत्रों में पाँच दिवसीय कार्य-संस्कृति पहले से लागू है, लेकिन बैंक कर्मियों को इससे वंचित रखा गया है। उनका आरोप है कि सरकार बार-बार आश्वासन देती रही, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि जब काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, तो सुधार और सम्मान की बात केवल कागजों तक क्यों सीमित है।

बैंक यूनियनों ने साफ कहा कि यह हड़ताल केवल चेतावनी है। यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल का विकल्प भी खुला रहेगा। वहीं, लगातार बैंकों में कामकाज बाधित रहने से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नकदी निकासी, जमा, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं, जिससे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक कर्मियों के इस आंदोलन से साफ है कि अब मामला केवल मांगों का नहीं, बल्कि भरोसे और संवाद का बन गया है। अब नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

 

 

भागलपुर में अडाणी पावर ने एयर स्ट्रिप बनाने के लिए जमीन मांगी

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी: बेलसंड प्रखंड में बाढ़, गांव जलमग्न, समाजसेवी बांट रहे राहत

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, नूपुर शर्मा से अहंकार की बू आती है, पूरे देश से माफी मांगे

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

हांसाडीह में पुलिस लाठी चार्ज एवं मौत की ऐपवा की राज्य स्तरीय टीम ने जांच की

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

पूर्णिया में हाई-लेवल पुलिस बैठक, अमित शाह की संभावित मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो का नया दौर, जनवरी तक पांच स्टेशनों पर शुरू होगी मेट्रो सेवा

Leave a Comment