Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन, यूनुस और शाहरुख खान का पुतला फूंका

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बिहार के नवादा जिले में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। छत्रपति शिवाजी संस्थान से जुड़े युवाओं ने सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या सहित कई घटनाओं ने पूरे हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुतले में एक ओर मोहम्मद यूनुस और दूसरी ओर शाहरुख खान का चेहरा लगाया गया था, जो विरोध के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शन के दौरान “बांग्लादेश मुर्दाबाद” और “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे गूंजते रहे।

संगठन के नेताओं जितेंद्र प्रताप ‘जीतू’ और कैलाश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे संवेदनशील समय में शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को करोड़ों में खरीदना हिंदू समाज की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह प्रदर्शन देशभर में चल रहे बांग्लादेश विरोधी आंदोलनों की कड़ी माना जा रहा है।

Jama Masjid: जामा मस्जिद में अकेली लड़की या लड़कियों के आने पर पाबंदी

Nationalist Bharat Bureau

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, पाक नौसेना सीमित रहने को मजबूर: नौसेना प्रमुख

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

Nationalist Bharat Bureau

गुरमीत राम रहिम की रिहाई से नाराज़ हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

आजमगढ़ में CM योगी ने एसआईआर अभियान पर दी सख्त हिदायत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment