Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

पटना: इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी द्वारा नेतृत्व की इच्छा जताने और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी द्वारा गठबंधन से अलग होने की बात के बाद उपजे बिखराव पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार ने पहले ही यह अंदेशा जताते हुए गठबंधन से अलग होने का निर्णय लिया था, क्योंकि यह स्पष्ट था कि यह गठबंधन एकजुट होकर काम नहीं कर पाएगा।

केसी त्यागी ने ममता बनर्जी की नेतृत्व की मंशा पर टिप्पणी करते हुए कहा, *“इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर विवाद है। राहुल गांधी के नेतृत्व से कई क्षेत्रीय नेता असंतुष्ट हैं।”* महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से वॉकआउट पर उन्होंने कहा, *“यह दर्शाता है कि उनके भीतर लोकतंत्र और संविधान के प्रति आस्था की कमी है। इसके विपरीत, समाजवादी पार्टी के विधायकों ने शपथ लेकर उन्हें वास्तविकता का आईना दिखाया है।”*

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने एकजुट होने का प्रयास किया था। 2023 में देश के 26 प्रमुख विपक्षी दलों ने मिलकर इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया गठबंधन) का गठन किया था। इस गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हाथों में था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल न होने के बाद गठबंधन में फूट के संकेत दिखाई देने लगे हैं, और अब कई दल इससे धीरे-धीरे अलग होते नजर आ रहे हैं।

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह का जनसेवा पर जोर

Nationalist Bharat Bureau

यूपीएसएसएससी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरु

Nationalist Bharat Bureau

अपने करियर की शुरुआत कैसे करें। , जानिए हमारे साथ |

जापान ने जर्मनी के बाद जीता दुनिया का दिल:ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम की सफाई की; सब ने कहा…

Nationalist Bharat Bureau

विधान परिषद की सातों सीटों के दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

यूपी के 48 जिलों में कोहरा-शीतलहर का अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

सूरत सिविल में वार्ड में डायलिसिस के समय सीलिंग का प्लास्टर टूटकर गिरा, कोई जनहानि नहीं

cradmin

अमित शाह का दावा: “एनडीए बनाएगी सबसे बड़ी बहुमत से सरकार”, छपरा रैली में बोले – जनता बदलाव चाहती है स्थिरता नहीं

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार: सीएम योगी

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment