Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा एम्स बनने का रास्ता साफ,सरकार ने जमीन हस्तांतरित की,जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

पटना:बहुप्रतीक्षित दरभंगा एम्स के बनने की राह प्रशस्त हो गई है।इस सिलसिले में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए शोभन-एकमी बाईपास के निकट चिह्नित 150.13 एकड़ भूमि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा आज दरभंगा एम्स के डायरेक्टर को हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अलावा राज्य सरकार और 37.13 एकड़ भूमि इसी महीने उपलब्ध कराएगी, जिससे दरभंगा एम्स के लिए कुल 187 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध हो जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का 25 जुलाई 2024 का पत्र मिला था, जिसमें दरभंगा एम्स के लिए शोभन-एकमी बाईपास के निकट प्रस्तावित भूमि को मंजूरी दी गई थी। इस पर राज्य सरकार द्वारा तत्परता से कदम उठाते हुए एम्स के लिए प्रस्तावित 150.13 एकड़ भूमि आज केंद्र को नि:शुल्क हस्तांतरित कर दी गई। इसके अलावा राज्य सरकार अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली और पानी आपूर्ति की व्यवस्था करने के साथ-साथ वहां तक फोर लेन कनेक्टिविटी देने के लिए भी जरूरी कदम उठा रही है।

 

संजय झा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बिहार देश का दूसरा ऐसा राज्य बनेगा, जहां दो एम्स होंगे। दरभंगा शहर की सीमा पर एम्स का निर्माण होने से शहर को एक नया विस्तार मिलेगा। इससे नये क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा और वहां रोजगार के नये-नये अवसर पैदा होंगे।

 

इसके साथ ही, राज्य सरकार डीएमसीएच का भी पुनर्विकास करा रही है। वहां 2500 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए ₹2742.04 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। दोनों सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण हो जाने पर दरभंगा उत्तर बिहार के लिए ही नहीं, नेपाल तक के मरीजों के लिए इलाज का एक बड़ा केंद्र बन जाएगा।

विभिन्न मांगों के साथ हजारों आशा व फैसिलिटेटर का पटना में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड यूथ क्लब की कामयाबी के शानदार तीन साल,केक काटकर मनाई गई वर्षगाँठ

पटना में उद्योग एवं स्टार्टअप के लिए बेहतरीन इकोसिस्टम बनाने की पहल,ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट

Nationalist Bharat Bureau

विश्वविद्यालयों की लेट-लतीफी से युवाओं में आक्रोश; उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने सड़कों पर उतरेंगे युवा

2024 के चुनाव में भाजपा बिहार से साफ हो जाएगी:नीतीश

बिहार भाजपा के नेता भी करने लगे संविधान बदलने की मांग,वीडियो वायरल,तेजस्वी यादव ने कहा जागो देशवासियों

पंजाब सीएम पर मीनाक्षी लेखी ने कसा तंज, कहा- स्टैंड अप कॉमेडियन होना अलग बात

दिवगंत पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री ने जदयू का थामा दामन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment