Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

पोरबंदर: गुजरात के पोरबंदर कोर्ट ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को बड़ी राहत दी है। हिरासत में यातना देने के एक मामले में अदालत ने भट्ट को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश पंड्या ने शनिवार को यह निर्णय सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा।

इससे पहले, संजीव भट्ट को जामनगर में 1990 में हिरासत में मौत के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, 1996 में पालनपुर में राजस्थान के एक वकील को फंसाने के लिए मादक पदार्थ रखने के आरोप में उन्हें 20 साल की जेल हुई थी। वर्तमान में वह राजकोट की केंद्रीय जेल में बंद हैं।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि शिकायतकर्ता को अपराध कबूल करने के लिए मजबूर किया गया था या खतरनाक हथियारों और धमकियों का इस्तेमाल कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की गई थी। साथ ही, अदालत ने यह भी गौर किया कि मामले में संजीव भट्ट के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक सरकारी मंजूरी नहीं ली गई थी, जो उस समय एक लोक सेवक थे।

इस मामले में संजीव भट्ट और कांस्टेबल वजुभाई चाउ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 330 (अपराध स्वीकार करवाने के लिए चोट पहुंचाना) और धारा 324 (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांस्टेबल वजुभाई की मृत्यु के बाद उनके खिलाफ मामला समाप्त कर दिया गया था।

दोनों पर यह मामला नारन जादव नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। जादव ने आरोप लगाया था कि उन्हें आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में अपराध कबूल करवाने के लिए पुलिस हिरासत में शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गई थीं।

आरटीई की पिछले 4 सत्रों की लंबित राशि निर्गत करने की मांग

आज कश्मीरी पंडितों के साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था:केजरीवाल

ब्रिटेन में चार्ल्स-कैमिला की ताजपोशी:80 मिनट चली रस्में,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए 31 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी ज्ञापन अभियान

Nationalist Bharat Bureau

JEE Advanced Result 2023 OUT Live : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

आगामी विधानसभा सत्र में शिक्षक बहाली नियमावली के खिलाफ आवाज उठाएंगे वामदल

लहसुन के ऐसे प्रयोग से वजन घटाने में मिलेंगे आश्चर्यजनक परिणाम

एसटीईटी 2019 के मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले माले विधायक संदीप सौरव

राज्य के करीब 4600 स्कूलों में तय सीटें नहीं भरने पर कार्रवाई होगी-शिक्षा विभाग

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment