Nationalist Bharat
crimeदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

पटना के बिहटा क्षेत्र में फायरिंग और लूट की वारदात के बाद मौके की जांच करती पुलिस।

पटना: राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। विशंभरपुर मोड़ के पास हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग करते हुए एक युवक से 11 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित जगहों पर भागने लगे।

पीड़ित की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू के रूप में हुई है, जो जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नकद राशि लेकर निकले थे। जैसे ही वह विशंभरपुर मोड़ के नजदीक पहुंचे, स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग करते हुए उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

फायरिंग और लूट की इस वारदात से पूरा क्षेत्र दहले में है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

पूर्व मंत्री नटवर सिंह का निधन

बाबा बागेश्वर को भाया बिहार, आगे भी होगा कार्यक्र

राजद सुप्रीमो लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग

आखिर सुप्रीम कोर्ट ने असम और मेघालय के सीमा समझौते को आगे बढ़ाने की इजाजत दी

cradmin

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

सरकार की उदासीनता से त्रस्त डिप्टी मेयर फिर बेचने लगीं सब्जी

9 महीने में आधा बजट भी खर्च नहीं कर पाई सरकार

Nationalist Bharat Bureau

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment