Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Prime Minister Narendra Modi addressing Indian community and business forum during Oman visit in Muscat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान दौरे के दूसरे दिन मस्कट में भारतीय समुदाय और भारत-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने सिर्फ नीतियां ही नहीं बदलीं, बल्कि अपना आर्थिक डीएनए भी बदला है। पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी ने भारत को एकीकृत बाजार बनाया है और दिवालिया संहिता से पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत-ओमान के बीच होने वाला व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।

प्रधानमंत्री ने भारत-ओमान संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों पहले समुद्री व्यापार ने मांडवी और मस्कट को जोड़ा था। आज भी यह दोस्ती हर मौसम में मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों को 70 साल पूरे हो चुके हैं और अब आर्थिक साझेदारी समझौता 21वीं सदी में व्यापार, निवेश और आपसी विश्वास को नई गति देगा।

मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने दिवाली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने को हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति, शिक्षा संस्थानों के विस्तार और अंतरिक्ष मिशनों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

महिला विकास निगम की अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने के लिए महिला संगठनों का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,जानें पूरा प्रोसेस

Nationalist Bharat Bureau

एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित

12 राज्यों में SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ी

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का नाव से किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली इंडिगो फ्लाइट, छठ पर घर लौटने का सपना हुआ सच

जिनके राज में दंगे और नरसंहार हुए , वे दंगों पर मुँह न खोलवाएँ :सम्राट चौधरी

Leave a Comment