Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

पटना:पटना के PMCH की GNM नर्सों पर कल हुए लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA ने PMCH में मार्च निकाल कर मेंन गेट पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया गया ।इन संगठनों ने नर्सिंग छात्रों पर हुई लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की साथ ही GNM नर्सों को इंसाफ देने की भी मांग की।बताते चले कि शुक्रवार 6 मई को पीएमसीएच में जीएनएम नर्सिंग छात्राओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने लाठीचार्ज के द्वारा छात्राओं को पीएमसीएच परिषद से खदेड़ दिया। छात्राएं अपनी विभिन्न विभिन्न मांगों को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी थी जिसे हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए जमकर लाठीचार्ज किया था।

 

छात्राओं का कहना था कि जीएनएम का कोर्स 3 साल का था लेकिन अब इन छात्राओं को पीएमसीएच से किसी दूसरे जगह भेजा जा रहा है। ऐसे में हमारी मांग है कि हमें पीएमसीएच में ही पढ़ाई पूरी करने दी जाए अन्यथा ना भेजा जाए। छात्राओं का कहना था कि हमें पीएमसीएच में आईसीयू से लेकर तमाम तरह की सुविधाओं को पढ़ने समझने की सुविधा है लेकिन अब हमें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी पीएमसीएच से वैशाली भेजा जा रहा है जिससे हम छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। छात्राओं का कहना था कि हम लोगों ने इस विषय पर पीएमसीएच प्रशासन से कई दौर की बात की और इस आदेश को वापस लेने की मांग की लेकिन पीएमसीएच प्रशासन ने हमारी मांगे नहीं मानी मजबूरी में हमें लोकतांत्रिक तरीके से धरना देना पड़ा लेकिन पीएमसीएच प्रशासन को यह भी नागवार गुजरा और उसने पुलिस की मदद से हम लोगों पर अत्याचार करके हमारे मनोबल को तोड़ने का काम किया है जो लोकतांत्रिक देश में कहीं से भी जायज नहीं है।

प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीएनएम छात्राएं पीएमसीएच में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई थी साथ ही हंगामा मचा रही थी। छात्राओं ने पीएमसीएच के मेन गेट पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें डॉक्टर और कई गाड़ियों को जाने से बाधित कर दिया था। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने इस दौरान छात्राओं को लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान पुरुष कॉस्टेबल छात्राओं पर लाठी चलाते दिखे। इस दौरान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई।

बेऊर जेल में तड़के पुलिस की बड़ी छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का इनाम खत्म

Nationalist Bharat Bureau

टोल टैक्स की दरों में भारी बढ़ोतरी तुरंत वापिस ले सरकार: सुरजेवाला

**दूसरा Short Headline:** विक्रमशिला के साथ बुद्धिस्ट सर्किट में नई एंट्री, भागलपुर को मिली पहचान

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: ट्रंप के ‘अच्छे दोस्त’ अब शायद गले नहीं लगाना चाहते

प्रांजल सिंह का प्लूरल्स पार्टी से इस्तीफा, पार्टी जॉइन करने के चौथे साल पर लिया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment