Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

पटना में शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद चिराग पासवान ने पत्रकारों से कहा कि यह बातचीत एनडीए के चुनाव अभियान और विकास के मुद्दों पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि एनडीए का पूरा फोकस विकास के नैरेटिव को जनता के बीच लेकर जाना है, क्योंकि यही बिहार के भविष्य की दिशा तय करेगा।

चिराग पासवान ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ बातचीत के दौरान चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और गठबंधन की एकजुटता पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एनडीए इस बार “सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट” के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरा है। चिराग ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और जनता इस विकास मॉडल पर भरोसा कर रही है।

महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी गठबंधन पूरी तरह भ्रमित और बिखरा हुआ है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर रहे हैं, जिससे उनकी अंतर्कलह साफ झलकती है। इसके विपरीत, एनडीए में सामंजस्य और परस्पर सम्मान की भावना है। चिराग ने कहा कि भाजपा और जदयू ने बड़ा दिल दिखाते हुए हर सहयोगी दल को उसकी ताकत के अनुरूप सम्मानजनक जगह दी है, और यही एनडीए की सबसे बड़ी खूबसूरती और ताकत है।

लोकसभा चुनाव:धर्म से आगे नहीं बढ़ रही राजनीति

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

हजारो रसोइयों का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन 31 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

Brazilian Soccer Legend Pele Dies at 82: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म, कोचिंग संचालक को 20 साल की कैद

Nationalist Bharat Bureau

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

GENZ RISING: पटना में 6 सितंबर को जुटेंगे छात्र आंदोलन के चेहरे, शिक्षा और भर्ती व्यवस्था पर होगी बड़ी बहस

Nationalist Bharat Bureau

IPL 2026 ऑक्शन में बिहार के चार खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी रिटेन

Nationalist Bharat Bureau

योगी सरकार का मिलावट पर प्रहार — ₹8 करोड़ की नकली और मिलावटी वस्तुएँ जब्त, फूड सेफ्टी टीमों की राज्यभर में बड़ी कार्रवाई

Leave a Comment