Nationalist Bharat
Otherविविध

“डबल इंजन की सरकार से बिहार बदल रहा है” — गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गया और अरवल में कहा, विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है राज्य

बिहार अब विकास की तेज रफ्तार पकड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस राज्य के प्रति विशेष लगाव साफ झलकता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को गया जिले के गुरारू और अरवल जिले के गांधी मैदान में राजग समर्थित प्रत्याशियों की नामांकन सभा में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश के हर राज्य का समान रूप से विकास हो। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से राज्यों के विकास के लिए कार्य किया है, उसका लाभ बिहार को भी मिल रहा है।

भूपेंद्र पटेल ने गया में अपने संबोधन के दौरान कहा कि बिहार में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। डोभी में राज्य का पहला औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस पार्क के माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। साथ ही, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर-बोधगया कॉरिडोर का निर्माण भी तेजी से जारी है, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

अरवल में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार आज तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। पटेल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर राज्य में सुशासन, शिक्षा, किसान कल्याण, गरीबों का उत्थान और महिलाओं का सम्मान चाहिए, तो राजग की सरकार को दोबारा चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास देश के समग्र विकास की कुंजी है, और यह तभी संभव है जब केंद्र और राज्य की सरकारें एक साथ मिलकर काम करें।

लोग हर युग में लड़ते-मरते हैं,उन्हें रोकने के लिए गांधी कभी-कभी पैदा होते हैं

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को होगी लोक अदालत का अधिकतम लाभ आम लोगों को – सीजेएम अमरीश कुमार

cradmin

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

जाह्नवी कपूर का मदमस्त अंदाज कर देगा आपको भी दीवाना

जंगलराज की दुहाई देने वाले अब अपने मुंह पर फेवीक्विक चिपका लेंगे:आशुतोष कुमार

दिल्ली सरकार ने उत्तर और दक्षिण दिल्ली में चार सड़कों के लिए 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

cradmin

करोना से जंग:एक दिन के उपवास पर पूर्व सांसद पप्पू यादव

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

अर्चना भट का दूसरा गाना 29 अक्टूबर को होगा रिलीज, चंडीगढ़ में करेगी जम्मू का नाम रोशन

Leave a Comment