Nationalist Bharat
विविध

अब फर्स्ट इन फास्ट आउट के माध्यम से दाखिल खारिज होगा:आलोक कुमार मेहता

पटना:बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोनुरूप भूमि सुधार, राजस्व एवं गन्ना उद्योग मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जीतेन्द्र कुमार राय ने सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित विभाग एवं विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतू दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर भूमि सुधार राजस्व एवं गन्ना उद्योग मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि दाखिल खारिज प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फी-फो सिस्टम यानि फस्र्ट इन फास्ट आउट के माध्यम से दाखिल खारिज होगा जिसमें आम और खास सभी का एकरूपता से ख्याल रखा जायेगा साथ ही दाखिल खारिज में टाईम लाईन का सख्ती के साथ अनुपालन किया जायेगा।इन्होंने आगे कहा कि राजस्व विभाग के विवादित मामले की कोर्ट में एक ही बार सुनवाई होगी और एक ही बार में फैसला होगा। बार-बार कोर्ट जाने पर रोक लगा दी गई है। इससे आम लोगों को सुविधा होगी।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जीतेन्द्र कुमार राय ने कहा कि बिहार में खेल और खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने जो मेडल लाओ नौकरी पाओ की शुरूआत की है उसका अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है और अब तक 80 मेडल जीतने वाले लोगों को खेल कोटा से बिहार सरकार ने नौकरियां दी है। साथ हीं खेलों के प्रोत्साहन के लिए खेल विशेषज्ञों जो राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हैं उनको कोच के रूप में मेडल जीतने वाले खिलाडि़यों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जो आने वाले राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपना योगदान दे सकेंगे। बिहार में विभिन्न खेलों में 2200 खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया है जो देश में बिहार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बिहार में ब्लाॅक स्तर पर बचे हुए प्रखंडों में स्टेडियम के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है, और 251 प्रखंडों में स्टेडियम तैयार हो चुका है।इन्होंने आगे कहा कि खिलाडि़यों को प्रशिक्षित करने के लिए एकलव्य सेंटर के माध्यम से कार्यक्रम चल रहा है और दो चार जिलों को छोड़कर हर जिले में खेल भवन बन चुका है।

प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन मंत्री द्वय के समक्ष रखा गया। जिसे सुनकर कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभाग और जिला के पदाधिकारियों को दी गई। इन्होंने बताया कि अगले सप्ताह 29 अगस्त, 2023 को उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ और कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत सुनवाई कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर राजद प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम कमाल, अरविन्द कुमार उर्फ राजेश पाल, युवा राजद के शिवेन्द्र कुमार तांती सहित अन्य गणमान्य नेतागण भी मंत्री द्वय के साथ सुनवाई कार्यक्रम में शामिल रहे।

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला में दिख रही ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर लड़कियों को अश्लील वीडियो भेज कर ब्लैकमेल करने वाले नाबालिग को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला में हस्तशिल्प की भारी मांग

Nationalist Bharat Bureau

संस्कृति, परम्परा, लोक कला, शिल्प, और देशी व्यंजन का दौर पुनर्जीवित कर रहा बिहार सरस मेला

Nationalist Bharat Bureau

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

23 प्रतिशत भारतीय युवा नहीं करना चाहते शादी,सर्वे में खुलासा,बेरोजगारी बनी वजह

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment