Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीदुर्घटनानौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

Patna: बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से काम चल रहा है। मेट्रो के पहले चरण के अलावा, ग्रीनफिल्ड फोरलेन भी जल्द ही तैयार होगा। इसी सिलसिले में पटना साहिब से जेपी गंगा पथ तक एक नया फोरलेन संपर्क मार्ग बनाने का फैसला लिया गया है, जिसे रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। यह प्रोजेक्ट 2019 में प्रस्तावित हुआ था, जिसमें पुरानी रेल पटरी और 18.54 एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा। अब रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के लिए 14.38 एकड़ जमीन देने की अनुमति दी है। इसके बदले, बिहार सरकार रेलवे को वीर कुंवर सिंह पार्क की 4.80 एकड़ जमीन और 98.24 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

पटना के लोग लंबे समय से इस एलिवेटेड रोड के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। अब पटना साहिब से जेपी गंगा पथ तक फोरलेन संपर्क मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस एलिवेटेड रोड से कंगन घाट, दीदारगंज, गाय घाट और दीघा जेपी सेतु क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। यह रोड अटल पथ के तर्ज पर बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि पटना की सुंदरता में भी इजाफा होगा।

हालांकि, दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पहले से चल रहा है, लेकिन जेपी गंगा पथ से पटना साहिब तक का काम रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रहा था। अब बोर्ड ने मंजूरी दे दी है, और जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के बनने से यात्री बिना किसी जाम, रुकावट या परेशानी के दीदारगंज, गाय घाट, कंगन घाट और दीघा जेपी सेतु तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

शाही जामा मस्जिद की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए

पंजाब मिशन में नायब सैनी पर दांव, भाजपा ने तेज की रणनीति

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालात पर दी जानकारी

नाराज़ हुए शरद यादव के बेटे शांतनु यादव,आर पार की लड़ाई का ऐलान 

Nationalist Bharat Bureau

बेटे तेजस्वी के जन्मदिन पर पिता लालू यादव का भावुक कर देने वाला पत्र

SIR अभियान से सीमांचल में दस्तावेज़ों की हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने जारी की प्रमोशन लिस्ट, 855 अधिकारियों को बड़ा फायदा

Nationalist Bharat Bureau

BJP से निलंबित होते ही बदले नूपुर शर्मा के सुर,कहा-‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…’

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, अगले चुनाव में नहीं मांगेंगे वोट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment