Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार आज 10 लाख महिलाओं को देगी 10-10 हजार की सौगात

महिला रोजगार योजना में महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता भेजने की प्रक्रिया

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को बड़ी आर्थिक सौगात देने जा रहे हैं। महिला रोजगार योजना की पहली किस्त के तहत आज यानी 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी जाएगी। यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। सरकार का कहना है कि दिसंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों को राशि मिल जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, जिन 10 लाख लाभार्थियों को आज सहायता राशि मिलेगी, उनमें करीब 9.5 लाख ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और 50 हजार शहरी क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। सभी लाभार्थी जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। योजना शुरू होने के बाद से अब तक 1.40 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। अब एक और चरण में भुगतान किया जा रहा है, जिसके बाद शेष नए लाभार्थियों को भी जल्द राशि भेजी जाएगी।

महिला रोजगार योजना के तहत कुल 13 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनके दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया जारी है। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर तक सभी योग्य महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेज दी जाए। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और छोटे रोजगार शुरू करने में बड़ी मदद मिलेगी।

ई बिहार है बिहार!मोदी को गली-गली में चक्कर लगवा देगा

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

पांच राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी, ECI का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर: बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण कम से कम एक की मौत, कई लापता

Brazilian Soccer Legend Pele Dies at 82: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

हमने सब के लिए काम किया है,हिन्दू हो या मुसलमान:नीतीश कुमार

अपनी लंका लगवाने के लिए भी इतिहास में दर्ज होंगे एलन मस्क

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment