Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार जहरीली शराब कांड : होम्योपैथिक दवा से शराब बनाकर मौत का कहर बरपाने वाला रामबाबू दिल्ली में गिरफ्तार

पटना/दिल्ली:होम्योपैथिक दवा से शराब बनाकर मौत का कहर बरपाने वाला रामबाबू दिल्ली में गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की सहायता से सारण पुलिस की एसआईटी ने उसे गिरफ्तार किया है। जहरीली शराब कांड के बाद राम बाबू भागकर दिल्ली में छुप गया था। सारण जिला के मशरक एवं इसुआपुर थाना क्षेत्र सहित मढौरा अनुमंडलीय क्षेत्र के मढौरा, अमनौर तथा पानापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत का कहर बरपाने वाले गिरोह के प्रमुख गुर्गे रामबाबू महतो को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। सारण पुलिस की एसआईटी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की सहायता से रामबाबू महतो को गिरफ्तार किया है। रामबाबू महतो इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव का निवासी है। जहरीली शराब कांड के बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया था।
एसआईटी को कांड के अनुसंधान के दौरान जानकारी मिली थी कि वह दिल्ली में छुपकर रह रहा है। जानकारी मिलते ही उसकी गिरफ्तारी के लिए सारण पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सहायता ली। इसके बाद रामबाबू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के काही गांव निवासी राजेश उर्फ डॉक्टर एवं वाराणसी के संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा आपूर्ति की गई होम्योपैथिक दवा व रसायन में पानी, रंग एवं नींद की दवा मिलाकर रामबाबू शराब तैयार करता था। शराब की तस्करी मढौरा अनुमंडल क्षेत्र के शराब तस्करों तक की जाती थी।
गिरफ्तारी के बाद राजेश उर्फ डॉक्टर ने बताया था कि वह लंबे अरसे से होम्योपैथिक दवा से शराब तैयार कर बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त था। इधर १३ दिसंबर को अचानक इसुआपुर एवं मशरक में कई लोगों की मौत की सूचना मिलने पर वह गांव आया था।
रामबाबू से मिलने के लिए वह उसके घर गया, लेकिन रामबाबू उसके पहुंचने से पहले ही परिवार के साथ फरार हो चुका था। सारण पुलिस टीम रामबाबू महतो को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर छपरा लाएगी। इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उससे गहन पूछताछ की जाएगी।
रामबाबू से पूछताछ के बाद शराब तस्करी के काले कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम आ सकते हैं, जिनकी गिरफ्तारी निकट भविष्य में हो सकती है। रामबाबू की गिरफ्तारी को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

यूपी टीईटी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है नया आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

धीरेंद्र शास्त्री और ब्राह्मणों पर बोलने से पहले जगदानंद पर कार्रवाई करे राजद:मोदी

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है:उदय नारायण चौधरी

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS और IPS का तबादला,देखिये कौन बना आपका DM,SP

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास से राजनीती तेज,सस्पेंश बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

टोल टैक्स की दरों में भारी बढ़ोतरी तुरंत वापिस ले सरकार: सुरजेवाला

Leave a Comment