Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सुशासन के अटल विज़न को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विचारधारा और मूल्यों पर आधारित राजनीति के जरिए देश में विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी अटल विज़न को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी लोकतंत्र में संवाद की संस्कृति के प्रतीक थे और उन्होंने राजनीति को शोर से निकालकर सहमति और विचार-विमर्श का मंच बनाया। नवीन ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

नितिन नवीन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब देश उनके सिद्धांतों पर चलते हुए प्रगति करे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, संजय मयूख सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राजधानी दिल्ली में भाजपा द्वारा विधानसभा स्तर पर आयोजित ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ के जरिए भी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया।

 

PMCH नर्सों की हड़ताल की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

एक लोकप्रिय राजनेता बनने के लिए बेहतरीन टिप्स

ई बिहार है बिहार!मोदी को गली-गली में चक्कर लगवा देगा

आशा वर्करों का मानदेय के लिए थाली पीटो आंदोलन

आपके व्यवहार से जितने लोग लोग जुड़ेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी: आरसीपी सिंह

आप नेता बबलू प्रकाश और सुयश ज्योति को कोर्ट से मिली जमानत

लालू प्रसाद से हाथ मिला कर नीतीश कुमार ने तोड़ा निवेशकों का भरोसा:मोदी

Nationalist Bharat Bureau

सम्राट चौधरी को शर्म से डूब मरना चाहिए:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

मनरेगा बचाओ अभियान का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment