Nationalist Bharat
खेल समाचार

सीतामढ़ी के गोढ़ौल शरीफ में पंचायत स्तरीय ‘डबल बाइक कप’ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 11 जनवरी से, विजेता को मिलेगी TVS Apache बाइक

पटना:सीतामढ़ी जिले के गोढ़ौल शरीफ में युवाओं के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।N.M.C.C क्रिकेट टूर्नामेंट – पंचायत स्तरीय डबल बाइक कप 2026 का शुभारंभ 11 जनवरी 2026 से होगा। इस टूर्नामेंट में आकर्षक इनामों के साथ 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों की एंट्री फीस 21,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें बुकिंग के लिए न्यूनतम 20% एडवांस पेमेंट अनिवार्य है। सभी मैच गुरु टेनिस बॉल से खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच 16-16 ओवरों का होगा।

 

आकर्षक इनाम के तौर पर विजेता टीम को TVS Apache RTR 160 बाइक,रनर-अप टीम को Honda Shine बाइक, मैन ऑफ द सीरीज को वॉशिंग मशीन और फाइनल के मैन ऑफ द मैच को साइकिल दिया जाएगा।

 

आयोजकों के अनुसार यह टूर्नामेंट पूरी तरह पंचायत स्तरीय है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को अपना पता प्रमाण (एड्रेस प्रूफ) अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई खिलाड़ी फर्जी पाया जाता है, तो पूरी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही, सभी खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखना होगा और यूनिफॉर्म व जूतों के साथ मैदान पर उतरना अनिवार्य है।मुख्य आयोजकों में मो. काशिफ,मो. मिनहाज,मो. सादिक, जिला परिषद सदस्य सिराजुल हक़ मोहम्मद तथा समाजसेवी जावेद अख्तर हैं।यह टूर्नामेंट स्थानीय युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनाएगा। इच्छुक टीमों से जल्द संपर्क करने की अपील की गई है।

बांग्लादेश पर भारत की पकड़ मजबूत,तीसरा विकेट गिरा

Nationalist Bharat Bureau

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ के बल्लेने उगली आग, 400 रनों के रिकॉर्ड से चूके, बीसीसीआई सिलेक्टर को दिया मुंहतोड़ जवाब

cradmin

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025’: खेल, संस्कृति और नवाचार से सशक्त होंगे देश के युवा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment