Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

पटना: शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चैधरी एवं  विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री  सुमित कुमार सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर पार्टी के माननीय विधानपार्षद  संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ एवं वरीय नेता प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी मौजूद रहे।
      इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अशोक चैधरी ने गुरुवार को सांसद भवन परिसर में हुए धक्का-मुक्की की घटना को निंदनीय बताया और कहा कि इस प्रकार की घटना हमारे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष जनता में भ्रम फैलाने के लिए  गृहमंत्री  अमित शाह के वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है लेकिन सोशल मीडिया के दौर में उनका यह मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। पूरे देश की जनता ने अमित शाह के भाषण को अच्छे से सुना और समझा है कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक डाॅ0 भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से वंचित रखा था। 1990 में जब गैर-कांग्रेसी सरकार बनी तब डाॅ0 अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया और उस समय के तत्कालीन सरकार में हमारे नेता  नीतीश कुमार केन्द्रीय मंत्री थे। साथ ही श्री अशोक चैधरी ने कहा कि राजद की सरकार में बीपीएससी की क्या गरिमा थी भी यह जगजाहिर है।
    मंत्री सुमित कुमार सिंह ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भी लालू-राबड़ी की सरकार ने आधी आबादी का भला नहीं किया। आज वही लोग 2,500 रुपये का झांसा देकर महिलाओं को गुमराह करना चाहते हैं लेकिन उनकी यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।

लालू कुनबे में अपने-पराए की जंग तेज, रोहिणी आचार्य का तीखा सियासी तंज

बुरहानपुर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव से तनाव, चार गिरफ्तार

रोहिणी आचार्य ने राजीव प्रताप रूडी को बनाया निशाना, कंगना रनौत,बांसुरी स्वराज के बहाने मोदी शाह को भी लपेटा

अपने पदकों को गंगा में प्रवाहित करेगी महिला पहलवान

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी जिले में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं,सभी तटबंध सुरक्षित,प्रशासन का दावा

किताबों को अपना दोस्त बनाएं, समय कीमती है, इसे बर्बाद न करें: डॉ. सोबिया फातिमा

लखीसराय में PDS घोटाले का आरोप, गरीबों तक पहुंचा घटिया और बदबूदार चावल

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर

बिहार:एनडीए पर भारी इंडिया गठबंधन,बीजेपी पर भारी नीतीश-लालू

पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत पर बीसीसीआई ने जताया गहरा शोक, अफगान क्रिकेट बोर्ड के साथ एकजुटता व्यक्त की

Leave a Comment