Nationalist Bharat
शिक्षा

सफलता पाने के लिए धैर्य के साथ हमेशा प्रयासरत रहना जरूरी: बीपीएससी टॉपर्स

पटना:बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 69वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में पवन कुमार और संदीप कुमार सिंह ने चौथी और सातवीं रैंक प्राप्त की है। दोनों ने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार और दोस्तों को श्रेय दिया है और कहा है कि सफलता पाने के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास जरूरी है।

पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई की थी और मेंस परीक्षा के समय 10 से 11 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि ग्रुप डिस्कशन से भी काफी लाभ मिला।

संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सातवां रैंक प्राप्त करना उनकी तीन वर्षों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन 7-8 घंटे तैयारी की थी और मेंस परीक्षा के दौरान प्रतिदिन 10 घंटे तक पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि उन्हें डीएसपी पद पर अपना योगदान देने का अवसर मिला है और वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहते हैं।

दोनों ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा साथियों को कहा कि परीक्षा की तैयारी करने कड़ी मेहनत करने के साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें की सफलता के हासिल करने के लिए धैर्य बहुत जरूरी चीज है। अपने पास हमेशा धैर्य रखें और अगर एक बार में सफलता नहीं मिलती है तो आगे और भी बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों।

11वा प्रतिभा सम्मान समारोह पटना के रविंद्र भवन में 26 अगस्त को आयोजित होगा

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, SC ST छात्रों की छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को नीतीश सरकार का तोहफा! NCL और EWS सर्टिफिकेट की मांग स्वीकार

हिन्दी साहित्य में राजभक्ति की परंपरा

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

प्रशिक्षु IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन,प्राथमिकी दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 बहाली का बिगुल: 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन, 27,000+ नए शिक्षक पद

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment