Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी ने मनाया 12वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस

पटना:आज आम आदमी पार्टी बिहार ने पार्टी मुख्यालय में 12वें स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर केक काटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा, “26 नवंबर का दिन हमारे लिए बेहद खास है। यह न केवल आम आदमी पार्टी की स्थापना का दिन है, बल्कि संविधान दिवस भी है, जो हमें हमारे लोकतंत्र और संविधान की महानता की याद दिलाता है। हमारी पार्टी संविधान की मूल भावना – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व – को अपने हर कदम में प्राथमिकता देती है।”उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी बिहार ने हमेशा जनता के अधिकारों, पारदर्शिता और जनसेवा को केंद्र में रखा है। हम जनता के सपनों को साकार करने और व्यवस्था परिवर्तन की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर निरंतर काम कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में पटना जिला प्रभारी पूर्वी विद्याभूषण शर्मा, विपिन सिन्हा उर्फ गुड्डू, युवा नेता लक्ष्मण यादव और वरिष्ठ नेता विमल जयसवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह दिन न केवल पार्टी के इतिहास को याद करने का है, बल्कि आगे की राह तय करने और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का भी है।

जातिगत जनगणना कराने के निर्णय का आभार व्यक्त करने के लिए यात्रा

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

छह समुदायों को एसटी दर्जे पर असम कैबिनेट की बड़ी मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

लालू–तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दाखिल की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट

जातिगत जनगणना नहीं तो कोई जनगणना नहीं:तेजस्वी यादव

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

मजदूर अधिकारों पर बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ होगा आंदोलन

रीतलाल यादव पर ईडी की कार्रवाई का खतरा

Nationalist Bharat Bureau

AP EAPCET Result 2023 Out: ईएएमसीईटी का रिजल्ट जारी हुआ

Maharashtra Political Crisis:शिवसेना नेता संजय राउत की बागी नेताओं को चेतावनी

Leave a Comment