Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

16GB RAM, 512GB स्टोरेज वाले Realme के फोन ने मचाया धमाल

16GB RAM, 512GB स्टोरेज वाले Realme के फोन ने मचाया धमाल

Realme ने भारत में अपना सबसे ताकतवर स्मार्टफोन **GT 7 Pro** लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने हाल ही में आए Realme GT 6 का अपग्रेड के तौर पर पेश किया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाला Realme का पहला स्मार्टफोन है। आने वाले कुछ हफ्तों में, इस प्रोसेसर के साथ भारत में iQOO 13, Xiaomi 15, Samsung Galaxy S25 सीरीज जैसी स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाली हैं।

Realme GT 7 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB। इसकी शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 62,999 रुपये में आता है। इसे Galaxy Gray और Orange दो रंगों में खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 29 नवंबर को Amazon पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। प्री-बुक करने वाले यूजर्स को 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इस स्मार्टफोन में6.78 इंच का 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1264 x 2780 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट, HDR10+, और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69 रेटिंग भी है, जिसका मतलब है कि यह पानी में डूबने के बावजूद काम करता रहेगा।

16GB RAM, 512GB स्टोरेज वाले Realme के फोन ने मचाया धमाल

Realme GT 7 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन 5,800mAh सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ आता है, जो 120W USB Type-C SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में 11480mm² वेपर कूलिंग चेंबर भी है, जो मल्टी-टास्किंग के दौरान फोन को गर्म होने से रोकता है।

यह फोनAndroid 15 पर आधारित Realme UI 6.0 के साथ आता है और इसमें Next AI फीचर भी दिया गया है, जिससे आप AI के जरिए फोन में कई कार्य कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual Band Wi-Fi6,Bluetooth 5.4, NFC, और Dolby Vision जैसी तकनीकें दी गई हैं।

फोटोग्राफी की बात करें तो Realme GT 7 Pro में 50MP का OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 120x सुपर जूम सपोर्ट करता है। फोन में Hyperimage+ फीचर भी है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।इस फोन के सभी फीचर्स इसे एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन बनाते हैं, जो गेमिंग, मल्टी-टास्किंग, फोटोग्राफी, और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

रह्मानी 30 के छात्र ज़ौरेज़ अहमद को गूगल में 39 लाख सालाना पैकेज

Nationalist Bharat Bureau

प्रलय मिसाइल का सफल सैल्वो लॉन्च, DRDO की बड़ी उपलब्धि

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर :झट से चार्ज हो जाएगी बैटरी, 104 Km की मिलेगी रेंज

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

इंटरनेट का उपयोग करते समय लड़कियों को सावधान रहना चाहिए

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment