Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीदुर्घटनानौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

सहरसा के 19 वर्षीय युवक जय कुमार झा ने संगीत के क्षेत्र में अद्वितीय पहचान बनाई है। उनकी आवाज़ और संगीत का जादू अब देशभर में सुर्खियां बना चुका है। रियलिटी शो “सारेगामापा” में भाग लेकर जय कुमार ने न केवल अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया, बल्कि उन्हें शो के जज और मशहूर हस्तियों जैसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक कुमार सानू से भी सराहना मिली है। जैसे ही जय अपने घर लौटे, परिवार और रिश्तेदारों ने खुशी के मारे उनका स्वागत किया।

प्रतिभा कभी नहीं छिपती
सहरसा के एक छोटे से गांव के युवक ने यह साबित कर दिखाया कि प्रतिभा कभी भी छिपी नहीं रह सकती। जय कुमार, जो सौरबाज़ार प्रखंड के रहुआ गांव के रहने वाले हैं, ने संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। छोटे-छोटे स्टेज शो से लेकर मुंबई जैसे बड़े शहरों तक का सफर तय करने वाले जय कुमार इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सारेगामापा में सफलता का झंडा
जय कुमार ने संगीत के प्रतिष्ठित रियलिटी शो “सारेगामापा” में हर राउंड में सफलता हासिल की है। बिहार से वह अकेले प्रतिभागी हैं, जिनका चयन इस शो में हुआ। जय के पिता जटिल कुमार झा मधेपुरा जिले के जनता हाई स्कूल चौसा के संगीत शिक्षक हैं, और मां देवता देवी गृहिणी हैं। जय ने अपने जिले में कई छोटे कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर संगीत से लोगों का मनोरंजन किया।

सपना जैसा अनुभव
छोटे मंचों पर प्रदर्शन करने के बाद जय को बड़ा अवसर मिला और उनकी सफलता के बाद ‘सारेगामापा’ में उनका चयन हुआ। इस खबर के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल है। घर पहुंचने के बाद जय ने लोकल 18 से खास बातचीत में कहा, “यह सबकुछ सपना जैसा लग रहा है, मुझे उम्मीद नहीं थी कि लोगों से इतना प्यार मिलेगा।”

बिहार सरस मेला:संस्कृति एवं परंपरा का भी मिलन हो रहा है

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप बोले – “ये तो मोदी-नीतीश का जादू है”

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Nationalist Bharat Bureau

‘नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी बढ़ा सकती है सांप्रदायिक तनाव’ : उद्धव ठाकरे

आधुनिक भारत के रचयिता राजीव गांधी थे: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

पटना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति से मिला NSUI का प्रतिनिधि मंडल,दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

INS Vikrant पर पीएम मोदी ने मनाई दिवाली: नौसैनिकों के साथ किया पर्व का उत्सव, दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Nationalist Bharat Bureau

बॉर्डर पर जाने को बेकरार युवा – 7.50 लाख आर्मी फॉर्म भरे गये

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग भी केजरीवाल सरकार की मुस्लिम दुश्मनी का शिकार

Leave a Comment