Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

 PATNA:बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर(HAZIPUR) मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में आठ और छह साल की बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लोग पूजा कर रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक पेड़ से टकरा गया। चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में सात बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही है।

 

रौंदने के बाद पेड़ से टकराया ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही है।

परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा: PM मोदी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालात पर दी जानकारी

अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टों पर केंद्र की सख्त रोक

Nationalist Bharat Bureau

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Assembly Election 2024: अजित पवार को झटका देगी बीजेपी? 150 सीट पर चुनाव लड़ने का प्लान

Nationalist Bharat Bureau

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

Nationalist Bharat Bureau

Patna University UG Part 1 Admission 2022 Alert: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए नामांकन 2 मई से शुरू,विस्तृत जानकारी यहाँ से हासिल करें

रोहिणी आचार्य का पत्रकार पर हमला—मायके जाने के बयान पर बोलीं “आपकी औकात नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment