Nationalist Bharat
Other

मुकेश अंबानी(MUKESH AMBANI) नाना बने:बेटी ईशा को जुड़वां बच्चे हुए

MUMBAI:रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी(MUKESH AMBANI) की बेटी ईशा अंबानी(ISHA AMBANI) ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं। उनकी शादी आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है।देश के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है. मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं. ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है. ईशा और आनंद अब जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. ईशा ने उन्होंने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है. बेबी गर्ल का नाम आदिया (Aadiya) और बेबी बॉय का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है अंबानी और पीरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी।ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी चार साल पहले मुंबई में हुई थी। मुकेश अंबानी(MUKESH AMBANI) के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। मुकेश(MUKESH AMBANI) और नीता अंबानी(NITA AMBANI) कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं।

 

ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल को जानिए
आनंद पीरामल एक बिजनेसमैन हैं। वे पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के बेटे हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। अभी वे पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

आनंद पीरामल ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए हैं.. पहला- पीरामल ई-स्वास्थ्य और दूसरा पीरामल रिएल्टी। पीरामल ई-स्वास्थ्य एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहा है।

ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल बिजनेस की डायरेक्टर
ईशा अंबानी पहली बार 16 साल की उम्र में सुर्खियों में आईं थीं। तब वे दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं। ईशा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के लिए डिजिटल, एडवर्टाइजमेंट, कम्यूनिकेशन और क्रिएटिव सहित सभी मार्केटिंग टीमों के लिए स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट और उनका इम्प्लीमेंटशन देखती हैं।

 

 

2018 में हुई थी शादी 
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। अभी वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई।

TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा

दिल्ली: सबवे आईजीआई टर्मिनल 1 को घरेलू हवाई अड्डे के लिए मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा

दस दिवसीय चंदौली प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना,आर्थिक मंदी और विदेशी साजिश…

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

” फ़िल्म ‘ऊंचाई’ ने मुझे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया ” 30 साल बाद सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सूरज बड़जात्या ने समर्पित किया अपना ये अवार्ड महेश भट्ट,एन चंद्रा और हिरेन नाग को!

Nationalist Bharat Bureau

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण,रजिस्टर दुरुस्त करने का निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

जनहित के मुद्दे उठाने से नीतीश परेशान,तेजस्वी को दिलवा रहे हैं गालियाँ:राबड़ी देवी

नशे में उड़ता बिहार,खुलेआम हो रहा है नशीले पदार्थों का कारोबार:बबलू प्रकाश

Nationalist Bharat Bureau

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

Leave a Comment