Nationalist Bharat
Other

लालू यादव के जन्मदिन को “गरीब सम्मान दिवस” के रूप में मनाएगी राजद

11 जून को प्रखंड स्तर पर सभी माननीय विधायकों, जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रदेशस्तरीय, ज़िलास्तरीय, प्रखंड स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मुख़ियाओं द्वारा ग़रीबों को भोजन कराया जाएगा।

 

पटना:राजद ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 72वें जन्म दिवस को गरीबों,शोषितों,वंचितों उत्पीड़ितों के नाम करने का फैसला लिया है।नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव के अनुसार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद जी , यानी गरीब-गुरबों, शोषितों, उत्पीडितों, वंचितो और जरूरतमंदों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले एक ऐसे राजनेता जिनका जीवन मानवीयता को समर्पित रहा है।ग़रीबों के लिए संवेदना से पूर्ण और तानाशाहों के विरुद्ध मुखर संघर्ष, यही लालू जी की पहचान है। आज जब पूरे देश और ग़रीबों पर कोरोना नामक विपदा है और सरकारी तंत्र एक साल के जश्न और चुनावों की तैयारी में डूबा है, तो साज़िशन जेल भेजे गए लालू जी का रोम-रोम व्यथित है। जब वो सुनते है भूख से माँ की मौत को, श्रमिकों के संघर्ष को, रेल से कटने पर उनकी मृत्यु के समाचार को, लाखों-करोड़ों लोगों पर मंडरा रहे आजीविका के संकट को, तो उनका मन बहुत व्यथित होता है और वो गरीब की सेवा की हर सम्भव कोशिश करने का निर्देश हमें देते हैं। गरीब सेवा के उनके इसी जीवन दर्शन को देखते हुए राजद ने आदरणीय लालू जी के जन्मदिवस यानि 11 जून को “गरीब सम्मान दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने जीवन के 72 वर्ष पूर्ण कर लिए है। हमने प्रण लिया है कि 11 जून उनके जन्मदिवस को “गरीब सम्मान दिवस” पर हम कम से कम 72000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएँगे। उनके दुःख-दर्द सुन उन्हें दूर करने का हरसंभव जतन करेंगे। हम 144 करोड़ की 72000 LED स्क्रीन नहीं लगाते बल्कि ग़रीबों के पेट और थाली में भोजन पहुँचाने का प्रयास करते है।इस दिन प्रखंड स्तर पर सभी माननीय विधायकों, जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रदेशस्तरीय, ज़िलास्तरीय, प्रखंड स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मुख़ियाओं द्वारा ग़रीबों को भोजन कराया जाएगा। सभी माननीय विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहेंगे।“हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान” गरीब की बराबरी के लिए जीवन भर लड़ते रहे जननेता लालू जी के जन्मदिन पर ये उपहार, राष्ट्रीय जनता दल और पूरे बिहार की तरफ़ से ग़रीबों को समर्पित होगा।

अगर आप करोडपति बनना चाहते हैं, तो बस आप को कोकरौच के साथ करना होगा ये काम….

Nationalist Bharat Bureau

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना से मरने वालों को दी श्रधांजलि

रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का कड़ा वार, कहा—भयावह होगा परिणाम

Nationalist Bharat Bureau

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन इरशाद अली आज़ाद”अज़ीमाबाद नवरत्न अलंकरण”पुरस्कार से सम्मानित

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

भाजपा सांसद के इस्लाम विरोधी ट्वीट को हटाने के लिए सरकार ने ट्वीटर से किया अनुरोध

अवसर के सहारे विरासत को बढ़ाने की तैयारी

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा

राजद का मीडिया पर निशाना,कहा भाजपा के खिलाफ बोलेंगे तो मालिक हड्डी देना बंद कर देंगे

Leave a Comment