Nationalist Bharat
Other

मध्यप्रदेश: प्रदेश में अब बजरी माफियाओं की खैर नहीं! पुलिस ने शरू किया ये नया अभियान

सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल की बजरी को रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पिछले 2 दिनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बजरी अभियान को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, मध्य प्रदेश की सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित बजरी की तस्करी को रोकने के लिए बुधवार सुबह से ही सागरपाड़ा चौकी पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बजरी की तस्करी को रोक ने लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि, धौलपुर जिले में चंबल नदी के किनारे अवैध खनन लगभग पूरी तरह बंद हो गया है, जिसके चलते बजरी माफिया मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल किनारे से लगातार बजरी निकाल रहे हैं.

मध्य प्रदेश के चंबल से बजरी निकालने के बाद माफिया पुलिस से बचकर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के रास्ते आगरा के लिए निकल जाते है, इस कारण से अब सागरपाड़ा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि, हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है. हाल ही में पुलिस ने बजरी से भरे एक ट्रक को जब्त किया था। मध्य प्रदेश की सीमा पर नाकाबंदी के चलते माफिया अब अंडरग्राउंड हो गया है।

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा सांसद के इस्लाम विरोधी ट्वीट को हटाने के लिए सरकार ने ट्वीटर से किया अनुरोध

अदाणी ने दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए फ्रांस के ऊर्जा सुपरमेजर टोटल एनर्जीज के साथ मिलाया हाथ

SBI बैंक कब बिकेगा?

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

ख़ुदाबख़्श खान

ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें शिक्षक:राज्यपाल बिहार फागु चौहान

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बरक़रार,12 मार्च को फ़ैसला