Nationalist Bharat
Other

एआईसीटीई के द्वारा एफडीपी संचालित करने हेतु ए एन कॉलेज का चयन गौरव की बात:प्रोफेसर एस.पी.शाही

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) और एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लनिर्ंग (अटल) अकादमी के द्वारा संचालित ऑनलाइन डेवलपमेंट फैकल्टी प्रोग्राम (एफडीपी) का संचालन अब ए. एन. कॉलेज, पटना  के द्वारा भी किया जाएगा।

पटना:अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) और एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लनिर्ंग (अटल) अकादमी के द्वारा संचालित ऑनलाइन डेवलपमेंट फैकल्टी प्रोग्राम (एफडीपी) का संचालन अब ए. एन. कॉलेज, पटना  के द्वारा भी किया जाएगा। इस एफडीपी का संचालन आइआइटी, एनआइटी, आइआइआइटी और राष्ट्रीय महत्व के अन्य संस्थानों द्वारा किया जाता रहा है। इसी कड़ी में अब ए. एन. कॉलेज,पटना का नाम भी जुड़ गया है। गौरतलब है कि बिहार में अटल एफडीपी संचालन के लिय सिर्फ ए.एन. कॉलेज का हीं चयन किया गया है।कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में एआइसीटीई से जुड़े हुए शिक्षकों के कौशल में सुधार के लिए अटल एफडीपी आयोजित किया जाता है। अटल अकादमी  डाटा विज्ञान, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्प्यूटिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट आदि के प्रमुख एवं उभरते हुए क्षेत्रों में  ज्ञान प्रदान करने और उनके ज्ञान का संवर्धन करने के लिए विभिन्न एफडीपी कार्यक्रम आयोजित करती है।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस.पी. शाही ने कहा की एआईसीटीई के द्वारा एफडीपी संचालित करने हेतु महाविद्यालय का चयन करना गौरव की बात है। इंडिया टुडे 2021 की रैंकिंग में भी महाविद्यालय ने पूर्वी क्षेत्र के सभी कॉलेजों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और हम निरन्तर अधिकाधिक उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय की आइक्यूएसी को दिया है। उन्होंने कहा कि आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ अरुण कुमार तथा सभी सदस्यों के निरंतर प्रयास के कारण ही यह अवसर प्राप्त हो सका है।महाविद्यालय आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि अटल एफडीपी 15 अगस्त 2021 से मार्च 2022 के बीच में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। यह एफडीपी शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए आयोजित होता है जिसमें 30% प्रतिभागी महाविद्यालय के तथा 70% प्रतिभागी राज्य एवम देश के दूसरे संस्थानों के होंगे।ए. एन. कॉलेज के द्वारा संचालित किए जाने वाले एफडीपी अभिनव पदार्थ से संबंधित होंगे। महाविद्यालय के पुस्तकालय की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सीमा शर्मा को एफडीपी का नोडल ऑफिसर बनाया गया है।

काम की राजनीति करने वालों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है : सुशील सिंह

Nationalist Bharat Bureau

Rajasthan RPSC Assistant Statistical Officer ASO Recruitment 2024 Apply Online Iऑनलाइन आवेदन करें

Nationalist Bharat Bureau

भारत का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

हरेवा क्रिकेट क्लब की जीत पर समाजसेवी जावेद इक़बाल गुड्डू ने टीम और प्रबंधन को मुबारकबाद दी

Nationalist Bharat Bureau

Kareena Kapoor अपनी Glowing Skin के लिए करती हैं इस तेल का इस्तेमाल, जानिए एक्ट्रेस का Secret

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: प्रदेश में अब बजरी माफियाओं की खैर नहीं! पुलिस ने शरू किया ये नया अभियान

cradmin

Ms Dhoni अपने इलाज के लिए सिर्फ खर्च कर रहे है, 40 रुपए जाने पूरी खबर।

Nationalist Bharat Bureau

7th Pay Commission: जल्दी बढ़ सकता है DA, करोड़ों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा लाभ

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश अंबानी(MUKESH AMBANI) नाना बने:बेटी ईशा को जुड़वां बच्चे हुए

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment