Nationalist Bharat
राजनीति

संघ प्रमुख के बयान पर काँग्रेस नेता का कटाक्ष,कहा:काश यही बात भागवत जी अपने सहयोगी भाजपा और संघ वालों को समझा पाते

पटना:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिन्दू मुस्लिम के डीएनए के सिलसिले में दिए गए हालिया बयान पर कांग्रेस ने तीखा हमला किया है।कांग्रेस नेता और पटना महानगर काँग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने कहा कि संघ के मोहन भागवत जी के अनुसार हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक ही है। इसलिए मुस्लिमों के विरुद्ध जो भी होगा वो हिंदू धर्म का नहीं है।काश यही बात भागवत जी अपने सहयोगी भाजपा और संघ वालों को समझा पाते। संघ प्रमुख के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने संघ प्रमुख से पूछा है कि क्या उनके जो विचार हैं वो उसे विश्व हिंदू परिषद, बंजरंग दल, भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों, तथाकथित फायरब्रांड नेताओं को भी देंगे।शशिरंजन यादव ने कहा कि संघ प्रमुख ये सब सिर्फ ज़ुबानी जमा ख़र्च के तौर पर कर रहे हैं हक़ीक़त ये है कि इनकी कोई सुनता ही नहीं।विदित हो कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में रविवार को कहा था कि हिंदू- मुस्लिम एकता की बातें भ्रामक हैं क्योंकि यह दोनों अलग नहीं बल्कि एक है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहें वो किसी भी धर्म के क्यों न हों।

SC की याचिका का कोई मतलब नहीं, हमारा जाति सर्वेक्षण है जनगणना नहीं: नीतीश कुमार 

cradmin

डी राजा फिर से चुने गए भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव

Nationalist Bharat Bureau

RJD के बाद अब ओवैसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गहलोत सरकार को सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति पर होगा मंथन

cradmin

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, इतिहास रचते हुए ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Bihar By-Election: जनसुराज ने किया प्रत्याशियों का एलान, बेलागंज से प्रोफेसर और इमामगंज से डॉक्टर को उतारा

बिहार को बतायेंगे पप्पू यादव की करतूत की कहानी:डॉ. समीर सिंह

लालगंज विधानसभा: शिवानी शुक्ला की राह हुई आसान, महागठबंधन में खत्म हुआ सियासी पेच

Leave a Comment