Nationalist Bharat
राजनीति

सी एम धामी सहित दस नेता आज लेंगे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड भाजपा के दस बड़े नेता आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में मौजूद होंगे। सीएम धामी समेत सभी नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं इस वजह से वह इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। गौरतलब है के मुख्यमंत्री धामी को कल रविवार को देहरादून वापस लौट कर यहाँ से दिल्ली जाना था लेकिन मौसम की खराबी के चलते वह खटीमा से ही सड़क मार्ग के जरिये नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीँ दूसरी तरफ जोशीमठ में कैंप कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी देर रात दिल्ली पहुंच जाएंगे। पार्टी सूत्रों के बताए अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पिछले तीन महीनो में किये गए सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा करी जाएगी।

केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और  प्रदेश महामंत्री संगठन से नेतृत्व द्वारा दिए कार्यक्रमों की जानकारी ली जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन के विस्तार और पदाधिकारियों के प्रवास के बारे में जानकारी दी जा सकती हैं। वहीँ दूसरी तरफ सीएम धामी द्वारा जल्द ही में आयोजित ग्राम चौपाल और मंत्रियों के रात्रि प्रवास के बारे में जानकारी दी जा सकती हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और  त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे ।

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

सम्मान जनक सीटें मिले, बड़े दल बड़ा दिल दिखाए: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

चंदन यादव: रुन्नी सैदपुर की बदलती राजनीति का नया प्रभावी चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर आज होगी बड़ी वार्ता

Nationalist Bharat Bureau

GENZ RISING: पटना में 6 सितंबर को जुटेंगे छात्र आंदोलन के चेहरे, शिक्षा और भर्ती व्यवस्था पर होगी बड़ी बहस

Nationalist Bharat Bureau

एक लोकप्रिय राजनेता बनने के लिए बेहतरीन टिप्स

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश को किनारे करके भाजपा के शक्तिप्रदर्शन पर घमसान

बिहार में बड़ी राजनीतिक परिघटना