Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगो में यूपी गाज़ीपुर के चार लोग भी शामिल

कल रविवार को नेपाल में हुए भीषण विमान हादसे में मारे गए लोगो में उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में रहने वाले चार लोग भी शामिल थे । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया, “नेपाल में हुए विमान हादसे में गाजीपुर के रहने वाले सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा भी शामिल हैं।  वे कासिमाबाद तहसील के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।” उन्होंने आगे बताया की, “मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। हमारे उपजिलाधिकारी तथा अन्य अफसर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। ” जिलाधिकारी ने बताया, “हम दूतावास के संपर्क में भी हैं. नेपाल में बचाव कार्य जारी है. फिलहाल रात होने के कारण यह रुक गया है, लेकिन यह कल दोबारा शुरू होगा. शव प्राप्त होने के बाद हम आवश्यक कार्यवाही करेंगे।“

इस विषय पर बात करते हुए गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक और जनसंपर्क अधिकारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि विमान हादसे में जिले के मारे गए लोगों में से विशाल शर्मा भदेसर क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी गांव के रहने वाले थे,सोनू जायसवाल का चक जैनब और अलावलपुर चट्टी दोनों ही जगह मकान हैं, मगर वह इन दिनों सारनाथ में रह रहे थे। वहीँ अनिल राजभर भी भदेसर क्षेत्र के चक जैनब इलाके के रहने वाले थे, जबकि अभिषेक कुशवाहा नोनहरा थाना क्षेत्र के धरवा के निवासी थे।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमान हादसे पर ट्वीट कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया अपने ट्वीट में उन्होंने कहा “नेपाल में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इसमें भारतीय नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।“मुख्यमंत्री ने अपने एक दूसरे ट्वीट में कहा “उत्तर प्रदेश के काल-कवलित हुए लोगों के पार्थिव शरीर को राज्य में लाने की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को विदेश मंत्रालय से समन्वय करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।”

बिहार में यूनिफॉर्म से जुड़ेगा रोजगार, जीविका दीदियों को बड़ा मौका

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार, हताशा और निराशा में देते रहते हैं हास्यास्पद बयान: कांग्रेस

Smart Meter Controversy: कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

आशा वर्करों का मानदेय के लिए थाली पीटो आंदोलन