Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दुलारचंद मर्डर केस में देर रात अनंत सिंह गिरफ्तार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

मोकामा दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तस्वीर

मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने शनिवार देर रात पूर्व विधायक अनंत सिंह को उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रहे अनंत सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मोकामा थाना लाया गया, जहां उनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही।

दुलारचंद यादव की हत्या कुछ दिन पहले मोकामा में हुई थी, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। हत्या के बाद चुनाव आयोग ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों का तबादला और एक को निलंबित कर दिया था। वहीं, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश भी की गई थी। अब अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मामले ने और भी गंभीर मोड़ ले लिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच हुई इस गिरफ्तारी ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। महागठबंधन और एनडीए दोनों ही इस मामले को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनंत सिंह से पूछताछ के बाद और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस बीच, मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पटना के PMCH से इलाज के दौरान फरार हुआ खतरनाक कैदी, बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागा — अस्पताल सुरक्षा पर बड़ा सवाल

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

पहाड़ भी तपने लगे हैं तो कहां जाइयेगा?

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जनसुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी का नाम गायब, राजनीतिक साजिश का आरोप

बिहार चुनाव में व्यस्त खेसारी लाल यादव के मुंबई बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस

Nationalist Bharat Bureau

कोचिंग खेल से ज्यादा चुनौतीपूर्ण: पूर्व हॉकी स्टार बीरेंद्र लाकड़ा का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में राजग पूरी तरह मजबूत और एकजुट है:आरसीपी सिंह

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन अविलंब करे बिहार सरकार:बबलू प्रकाश

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment