Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

द्रोपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली:भारत गणराज्य सबसे उच्च पद राष्ट्रपति के लिए पहली आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को पराजित करके राष्ट्रपति पद हासिल कर लिया। इसके साथ ही द्रोपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। राष्ट्रपति बनने की बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनके घर जाकर द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी। साथी उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल से भी बधाई का संदेश जारी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा की “भारत ने इतिहास लिखा है. ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुए एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है. इस उपलब्धि पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. उनका जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.”

लोकसभा अध्यक्ष ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने कहा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई. जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी देने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में आपकी सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आशा है आपके कुशल मार्गदर्शन में देशवासी नए भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देंगे.”

राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर को बधाई एवं शुभकामनाएं.”

गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा:

गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा कि एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ।यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है।इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है।मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों,अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूँ।मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा।

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

NEET UG RESULT: जानिए पिछले 5 सालों के टॉपर को

Nationalist Bharat Bureau

सुबह सुबह तेजस्वी यादव ने पेश किया 156 क्राइम बुलेटिन

Nationalist Bharat Bureau

परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा: PM मोदी

पश्चिमी क्षेत्र में संवेदनशील संस्थानों तथा उद्योगों की सुरक्षा पुख्ता करना जरूरी: शाह

Bank Privatisation: SBI के इलावा सभी सरकारी बैंकों के निजीकरण की सलाह

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

CM पद के लिए देवेंद्र फडणवीस ने ठोंक दी ताल,Video Viral

Nationalist Bharat Bureau

अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों को काँग्रेस ने बताया मनगढ़ंत व शरारतपूर्ण

संस्कृति एवं परम्परा को प्रदर्शित बिहार सरस मेला का आगाज़

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment