Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप

Bhubaneswar Satyavihar nightclub fire controlled by fire brigade.

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में गुरुवार देर शाम एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, किचन से उठी लपटें या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पास के भवनों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह घटना गोवा में हाल ही में हुए बड़े नाइटक्लब हादसे के ठीक कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिसमें 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उसी दुर्घटना के बाद ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने राज्यभर के रेस्तरां और 100 से अधिक सीट वाले प्रतिष्ठानों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट शुरू किया था। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन, यूनुस और शाहरुख खान का पुतला फूंका

Nationalist Bharat Bureau

पुष्पम प्रिया चौधरी ने की महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की मांग

FRAS की वापसी और समान काम समान वेतन के लिए संविदा एएनएम का प्रदर्शन,जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

कार्बी आंगलोंग में हिंसा, 2 की मौत

Nationalist Bharat Bureau

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के नेता आशुतोष कुमार को जान का ख़तरा, जानिए कौन हैं वो लोग जो….

छात्र जदयू (JDU) की विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची हुई जारी

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास,प्रशंसक मायूस, मां के नाम मार्मिक संदेश

BPSC TRE: ईओयू की जांच में बड़ा खुलासा,तीसरे से पहले दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

Nationalist Bharat Bureau

सोफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चकिया (पूर्वी चंपारण) का वार्षिक प्रोग्राम आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment