Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

PM Post Controversy: प्रधानमंत्री पद को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के “हिजाब पहनी बेटी के एक दिन प्रधानमंत्री बनने” वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद अब ओवैसी ने तीखा पलटवार किया है। महाराष्ट्र निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान यह विवाद और गहरा गया है।

रविवार को नागपुर में ओवैसी ने असम सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि “उनके दिमाग में ट्यूबलाइट है।” ओवैसी ने कहा कि भारत का संविधान किसी धर्म के आधार पर प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोकता। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान में साफ लिखा है कि देश का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री बन सकता है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग संविधान और उसकी भावना को नहीं समझते और देश को सिर्फ एक समुदाय तक सीमित करना चाहते हैं।

दरअसल, गुवाहाटी में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि संवैधानिक रूप से कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है और उन्हें भरोसा है कि देश का प्रधानमंत्री हमेशा हिंदू ही होगा। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने इसे संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया। इससे पहले सोलापुर की रैली में ओवैसी ने कहा था कि उनका सपना है कि एक दिन हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने। इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस और तेज हो गई है।

 

15 वर्ष में बनेगा अखंड भारत,रास्ते में आने वाले मिट जाएंगे:मोहन भागवत

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

ANANT SINGH AK-47 CASE:बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की जेल

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के सीएम बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की नूरा-कुश्ती

मनमोहन सिंह ने सही कहा था कि नोटबंदी एक संगठित लूट और कानूनी डाका है

हाथरस गैंगरेप के ख़िलाफ़ पटना महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

डिप्टी सीएम के बंगले पर सियासत तेज! BJP का आरोप,महंगे सामान को उखाड़ कर ले गए तेजस्वी यादव

राहुल गांधी का हमला—कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर वोट चोरी हो रही है

Nationalist Bharat Bureau

धमकी भरा वीडियो वायरल, आरके सिंह के बयान से राजनीति में हलचल

Nationalist Bharat Bureau

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment