Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

कंबल वितरण में अव्यवस्था, नाराज भीड़ ने विधायक को घेरा

Bihar News: कड़ाके की ठंड के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का हाजीपुर दौरा उस वक्त विवादों में घिर गया, जब उनके कंबल वितरण कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। विधानसभा चुनाव के लंबे अंतराल के बाद हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने सबसे पहले अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रतिमा स्थल पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जैसे ही चिराग पासवान कंबल बांटने के लिए आगे बढ़े, भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख चिराग पासवान को कार्यक्रम स्थल छोड़ना पड़ा और वे केवल कुछ ही लोगों को कंबल वितरित कर सके। कंबल नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी फैल गई, जिसका गुस्सा स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह पर भी फूटा। महिलाओं समेत कई लोगों ने विधायक को घेरकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

विवाद तब और बढ़ गया जब यह सामने आया कि कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर चिराग पासवान ने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। इसे लेकर आम लोगों और मीडिया में सवाल उठे। वहीं, मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होने को न्यायिक प्रक्रिया बताया। इस पूरे घटनाक्रम ने हाजीपुर में राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दिया है।

 

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पीलीभीत की जनता के नाम पत्र, छलका दर्द

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण BPSC ने वैकेंसी वापस ली

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची

Nationalist Bharat Bureau

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

मनोज बाजपेयी-नेहा की खूबसूरत बेटी Ava को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

Nationalist Bharat Bureau

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया

महंगाई,रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तथा महिलाओं के लिए न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज होगा-मीना तिवारी

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वोटर लिस्ट घोटाला के साथ उम्र घोटाला भी किया है, चुनाव आयोग चुप क्यों है, कब कार्रवाई होगी : तेजस्वी प्रसाद यादव

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

Leave a Comment