Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Arvind Kejriwal Bail News:केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे

केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे

नयी दिल्ली :दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के भाग्य का आज थोड़ी देर बाद फैसला आजायेगा की वह जेल में रहेंगे या फिर बहार आयेंगे . दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे, यह आज हाई कोर्ट के फैसले के बाद साफ होगा. दिल्ली हाई कोर्ट जांच एजेंसी ईडी की उस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा जिसमें कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत देने के लोअर कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है. मामले में हाई कोर्ट का फैसला दोपहर के बाद 2:30 बजे आएगा.

 

बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. वह तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते थे, यदि हाई कोर्ट ने जांच एजेंसी को अंतरिम राहत नहीं दी होती. लोअर कोर्ट ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दे दी थी, साथ ही एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश भी दिया था. लोअर कोर्ट ने साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई थीं, जिसमें यह भी शामिल था कि वह जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने अपनी जमानत पर अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सोमवार को शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की. कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे पर हाई कोर्ट के आदेश का इंतजार करेगा.

 

अरविंद केजरीवाल की जमानत का मामला

दिल्ली हाई कोर्ट आज 2.30 बजे सुनाएगा फैसला। राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। इसके खिलाफ ईडी हाई कोर्ट चली गयी थी। हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों पक्षों के द्वारा अपना रिटेन सबमिशन दे दिया गया था। इसके बाद जस्टिस सुधीर जैन की अदालत में आज फैसला सुनाया जाएगा। ये फैसला इस बात को लेकर है कि केजरीवाल की जमानत पर जब तक हाई कोर्ट में फैसला नहीं हो जाता है, तब तक रिहाई पर अंतिरिम स्टे रहेगा या नहीं।

Ratan Tata: रतन टाटा ने तबीयत बिगड़ने की खबर को अफवाह बताया, बोले- दावें निराधार हैं

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, IPL को लेकर चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयों की बौछार

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

पटना नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित किया जाएगा:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

सहरसा पुलिस ने 16 लाख की कफ सिरप तस्करी पकड़ी

Nationalist Bharat Bureau

SIR अभियान से सीमांचल में दस्तावेज़ों की हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment