Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुँची लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य,पिता को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली:अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली उनकी पुत्री रोहिणी आचार्य अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सकुशल अपने घर पहुंच चुकी हैं।इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से देते हुए अपने और पिता लालू यादव के शुभचिंतकों का शुक्रिया और आभार व्यक्त किया।रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में है उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई हैं.बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए की पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच,आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें।

इससे पहले गुरुवार को ट्वीट में रोहिणी ने बड़ी बात कही थी कि उनके पास शब्द नहीं हैं कि वो दुआ करने वालों को कैसे धन्यवाद कहें।रोहिणी आचार्य ने लिखा था कि “मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं. पापा भी ठीक हैं. आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं हैं।आप सबकी प्रार्थना काम आयी है. दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढेर सारा प्यार और सम्मान है. आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है. मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं. प्रणाम।

रोहिणी आचार्य के ट्वीट के स्क्रीन शॉट

बताते चलें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का सिंगापुर (Singapore) में पांच दिसंबर को किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) हुआ था।उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने उन्हें अपनी किडनी दी है। इस खबर के बाद से लगातार रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ हो रही है। मिसाल दी जा रही है।

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

महागठबंधन में ‘महाभारत’! सहयोगी दल आपस में ही भिड़े, 13 सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने

बिहार: बिहार में कड़कड़ाती ठंड से लोगो का हाल बेहाल, अब मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

cradmin

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन में तीसरा बड़ा झटका

सिडनी बॉन्डी बीच हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में

Nationalist Bharat Bureau

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में रो पड़े पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार के रहते अल्पसंख्यकों के हितों पर कोई आंच नहीं आएगी :उमेश सिंह कुशवाहा

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

Leave a Comment