Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीटेट बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव 13 दिसम्बर को

पटना:बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के आह्वान पर सातवें चरण की प्राथमिक शिक्षक बहाली के नोटिफिकेशन जारी करने की माँग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी मंगलवार को शांतिपूर्वक विधानसभा मार्च करेंगे।संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि करीब चार सालों से शिक्षक अभ्यर्थी सीटेट ,बीटेट पास कर सड़क पर आन्दोलन को विवश है। गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण ढंग से शिक्षक अभ्यर्थी पिछले 38 दिनों से धरने पर बैठे हैं, बाबजूद शिक्षा विभाग के कोई अधिकारी उनकी सुधि लेने धरनास्थल पर नही पहुँचे जिससे विवश होकर शिक्षक अभ्यर्थियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बड़ी संख्या में पूरे बिहार से हजारों महिला, दिव्यांग सहित शिक्षक अभ्यर्थी शांतिपूर्वक विधानसभा घेराव करेंगे।कार्यकारी अध्यक्ष नितेश पांडेय तथा प्रवक्ता अनीश सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के उदासीन रवैये के कारण शिक्षक अभ्यर्थियों में काफी रोष है।

जुलाई के अंत तक विज्ञप्ति जारी करने की बात कही थी शिक्षा विभाग ने
प्रदेश उपाध्यक्ष मीकू पाल तथा संयोजक कुमार सत्यम ने बताया कि शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर जुलाई के अंत तक सातवें चरण की प्राथमिक शिक्षकों की बहाली के विज्ञापन जारी करने की बात कही थी लेकिन अबतक नोटिफिकेशन जारी नही हो सका है।

 

अभ्यर्थियों के समर्थन में है भाजपा
बताते चले कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन में साथ देने की बात कही है। शिक्षक आन्दोलन को सभी विपक्ष का पुरजोर समर्थन है।

 

आपको बता दें, 7वें चरण की शिक्षक बहाली की मांग को लेकर ये अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों इन्होने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामने भी अपनी आवाज़ उठाई थी। कई बार अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन करने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को सिर्फ पुलिस के लाठी-डंडे ही खाने को मिल रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि हमनें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भी अपनी मांग को रखा लेकिन हमारी आवाज़ को दबा दिया जाता है। बहाली न होने के कारण अब कैंडिडेट्स का गुस्सा फुट उठा है। उन्होंने ये सीधे तौर पर एलान कर दिया है कि अब 13 दिसंबर से पटना में महाआंदोलन होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने की भी चेतावनी दे दी है।

 

 

गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। वहीं, दूसरी तरफ पटना से शिक्षक अभ्यर्थियों की जो लगातार तस्वीर सामने आ रही है वो नीतीश-तेजस्वी के वादे से बिल्कुल परे नज़र आ रही है। अब अभ्यर्थियों ने पटना में महाआंदोलन का एलान कर दिया है। इसके अलावा वे विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी करेंगे, जो सीएम नीतीश के साथ-साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

अगले 25 वर्षो के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं: आम आदमी पार्टी

चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन CEC के इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी विज्ञापनों में धन के दुरुपयोग पर हाई कोर्ट की फटकार

बिहार चुनाव 2025: नीतीश एक्टिव मोड में, तेजस्वी खामोश — महागठबंधन में सन्नाटा क्यों?

Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर अभी फैसला नहीं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

इसरो ने रचा इतिहास, 6100 किलो का उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च

Nationalist Bharat Bureau

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार संग लगी PM मोदी की तस्वीर ,सियासत गर्म, जदयू ने बताया…..

Leave a Comment