Nationalist Bharat
Uttar Pradeshब्रेकिंग न्यूज़

यूपी के 48 जिलों में कोहरा-शीतलहर का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड, घने कोहरे और गलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी उत्तरी-पछुआ हवाओं से प्रदेश के 48 जिलों में सर्दी अपने चरम पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों का अवकाश 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र के 27 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 जिलों में शीत दिवस की आशंका जताई गई है। बुधवार सुबह प्रयागराज, कानपुर, बरेली और सहारनपुर में दृश्यता शून्य रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। बहराइच में दृश्यता 20 मीटर, इटावा में 40 मीटर और अयोध्या, वाराणसी समेत कई जिलों में 50 मीटर दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर यूपी में साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन ठंड और गलन से राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

यूपी में समाजवादी पार्टी से बातचीत जारी, भाजपा के खिलाफ व्यापक गठबंधन की उम्मीद:दीपंकर भट्टाचार्य

वक्फ संशोधन विधेयक को नीतीश कुमार की पार्टी का फुल समर्थन,ललन सिंह ने कहा…

Nationalist Bharat Bureau

Bihar News : 62 साल के पूर्व विधायक ने 25 साल की युवती से रचाई दूसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनकी कैबिनेट के कई मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगा रिजल्ट

बांग्लादेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए अंतरिम सरकार बनाई जानी चाहिए : अमेरिका

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला,आमिर सुबहानी को बनाया गया राज्य का नया मुख्य सचिव

Nationalist Bharat Bureau

अमृत महोत्सव पर बिहार सरकार बेचेगी जीविका दीदियों के द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज

BOI Jobs 2022 :बैंक ऑफ इंडिया में करीब 700 नौकरियां, आवेदन शुरू,15 मई 2022 है अंतिम तारीख

Leave a Comment