Nationalist Bharat
crime

समस्तीपुर में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट के पास हुई, जब भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल रूपक सहनी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक को तीन से अधिक गोलियां लगी थीं। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सिंह के अनुसार, शरीर पर कई जगह गोली के निशान मिले हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 30 वर्षीय रूपक सहनी भाजपा संगठन में बूथ अध्यक्ष थे, जबकि उनके भाई दीपक सहनी प्रखंड भाजपा कमेटी में मीडिया प्रभारी हैं। परिजनों का कहना है कि गांव में कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लापरवाही के आरोप में खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

घर से बाहर निकलते ही जदयू नेत्री पर चाकू से जानलेवा हमला

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों का आतंक, सिपाही को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया

cradmin

बठिंडा दयालपुरा पुलिस थाने से गायब हुए हथियारों के मामले में पुलिस थाने के मुंशी की गिरफ्तारी के बाद एक और कांस्टेबल की हुई गिरफ्तारी

cradmin

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर साइबर पुलिस ने उजागर किया इंटरनेशनल जाल

दिल्ली से पटना फ्लाइट में तीन युवकों ने एयर होस्टेस से मारपीट कीं, दो गिरफ्तार, एक फरार

cradmin

नई सिविल हॉस्पिटल से एनआईसीयू में नवजात बच्चे को छोड़कर मां फरार

cradmin

सुप्रीम कोर्ट ने दो मतदाताओं की हत्या मामले में राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह को दी उम्रकैद की सजा

Nationalist Bharat Bureau

कफ सिरप कांड में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप 11 महीने में 30 बार रेप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment