Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस ने 16 लाख की कफ सिरप तस्करी पकड़ी

Saharsa Police seizes illegal cough syrup worth 16 lakh and arrests three smugglers.

सहरसा पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बिहारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई खेप को चुनाव के बाद विभिन्न क्षेत्रों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि तस्कर मेडिकल ग्लूकोज वाटर के कार्टन की आड़ में कफ सिरप की तस्करी कर रहे थे। 28-29 नवंबर की रात बेला गांव स्थित अर्जुन राय के घर के पास टाटा मैजिक और एक कार से सामान उतारा जा रहा था, तभी गश्ती टीम ने त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई में 5460 पीस (कुल 546 लीटर) प्रतिबंधित ‘विस्कफ’ कफ सिरप, 875 बोतल ग्लूकोज वाटर, एक टाटा मैजिक, एक कार और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनू राम (पटना), नीतीश कुमार (सहरसा) और विक्की कुमार (जहानाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिहारा थाना कांड संख्या 278/25 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तस्करी नेटवर्क में कई जिलों के लोग शामिल हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सियासी हमला

Nationalist Bharat Bureau

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा की सरकार ईडी, सीबीआई एवं इंक्मटैक्स को अपने चुनावी हथियार की तरह उपयोग कर रही है: कांग्रेस

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

सरकार मनरेगा को निरस्त कर ला सकती है नया ग्रामीण रोजगार कानून

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टों पर केंद्र की सख्त रोक

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह

Nationalist Bharat Bureau

गांव में शहीद मथुरा साह की अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment